ganesh chaturthi

BHU एग्जाम के लिए गाइडलाइन जारी, 10 जुलाई से सेमेस्टर परीक्षा

Updated: गुरुवार, 17 जून 2021 (07:53 IST)
वाराणसी। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) ने बुधवार को ऑनलाइन एग्जाम के लिए दिशानिर्देश जारी कर दिए।
यूनिवर्सिटी में स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) टर्मिनल और इंटरमीडिएट सेमेस्टर परीक्षाएं 7 जुलाई से 8 अगस्त तक होंगी। पीएचडी पाठ्यक्रम कार्य, यूजी और पीजी डिप्लोमा और सर्टिफिकेट परीक्षा 11 अगस्त से 14 अगस्त के बीच आयोजित की जाएगी।
 
अंतिम सेमेस्टर परीक्षाओं का टाइम टेबल परीक्षा शुरू होने से 15 दिन पहले विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। 
 
ओपन बुक फॉर्मेट : टर्मिनल और इंटरमीडिएट यूजी और पीजी छात्रों के लिए फाइनल सेमेस्टर परीक्षाएं ओपन-बुक एग्जाम (OBE) फॉर्मेट में ऑनलाइन आयोजित की जाएंगी। छात्र  घर से ही एग्जाम दे सकते हैं। विश्वविद्यालय छात्रों को उत्तर लिखने के लिए बुक्स और स्टडी मैटीरियल से कंसल्ट करने अनुमति देगा।

70 अंकों का पेपर : प्रश्न पत्र में कुल 8 प्रश्न होंगे, जिनमें से छात्रों को 4 प्रश्नों के उत्तर देना होंगे। प्रश्न पत्र 70 अंकों का होगा और प्रत्येक प्रश्न 17.6 अंक का होगा।
 
30 मिनट पहले लॉगइन करना होगा : छात्रों को अपनी परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा पोर्टल पर लॉग इन करना होगा। परीक्षा शुरू होने के बाद वे पोर्टल से प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। निर्धारित समय से पहले उपलब्ध टूल्स का उपयोग करके हस्तलिखित उत्तर पुस्तिकाएं अपलोड की जा सकती हैं।
 
< > 70 अंकों का पेपर : प्रश्न पत्र में कुल 8 प्रश्न होंगे, जिनमें से छात्रों को 4 प्रश्नों के उत्तर देना होंगे। प्रश्न पत्र 70 अंकों का होगा और प्रत्येक प्रश्न 17.6 अंक का होगा।< >

Show comments

EPFO में बड़ा बदलाव, ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई वेतन सीमा, कर्मचारियों को कितना फायदा, कितना नुकसान

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

अरब सागर में भारतीय वॉरशिप से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत का कड़ा एक्शन

Dominos में चूहे, Subway में वेज-नॉनवेज एक साथ, Pizza Hut और KFC में गड़बड़ी, जांच में दिखा नाम बड़े दर्शन खोटे

UPI पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव! जानिए कितना लगेगा MDR और किसे मिलेगी राहत

सभी देखें

महिला-उत्पीड़न के बावजूद तालिबान के लिए स्वीकार्यता क्यों?

LIVE: पीएम मोदी का जन्मदिन पर दिखा भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह

मनोज जरांगे ने 20 दिनों बाद खत्म की भूख हड़ताल, महाराष्ट्र सरकार को दिया 90 दिनों का अल्टीमेटम

Top News 17 September: पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन, NSE IPO खुलेगा; EPFO की वेतन सीमा 25,000 रुपए

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

अगला लेख