suvichar

बरेली में मौलाना तौकीर रजा समेत 8 लोग गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

Updated: शनिवार, 27 सितम्बर 2025 (16:09 IST)
Bareilly news in hindi : बरेली में शुक्रवार को नमाज के बाद हुई हिंसक झड़पों के मामले में पुलिस ने शनिवार को इत्तेहाद-ए-मिल्लत परिषद के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान समेत 8 लोगों गिरफ्तार कर लिया। अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। ALSO READ: बलिया मामले में CM योगी बोले, मौलाना भूल गया था यूपी में किसका राज है?
 
बरेली के जिलाधिकारी अविनाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने संयुक्त प्रेसवार्ता में बताया कि बरेली में बवाल के मुख्य साजिशकर्ता मौलाना तौकीर रजा समेत आठ उपद्रवियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने तौकीर रजा खान पर शुक्रवार को अपने भड़काऊ भाषण से हिंसा भड़काने का आरोप लगाया है।
 
एसएसपी ने बताया कि मौलाना तौकीर रजा खान के उकसावे पर युवाओं की भीड़ सड़कों पर उमड़ पड़ी, जिससे खलील तिराहा से लेकर इस्लामिया मैदान तक अराजकता का माहौल बन गया।
 
इन लोगों की गिरफ्तारी : तौकीर रज़ा खान के साथ गिरफ्तार और जेल भेजे गए 7 अन्य लोगों में सरफराज, मनीफुद्दीन, अज़ीम अहमद, मोहम्मद शरीफ, मोहम्मद आमिर, रेहान और मोहम्मद सरफराज शामिल हैं। इनके अलावा, पुलिस ने पूछताछ के लिए लगभग 36 और कथित उपद्रवियों को हिरासत में लिया है। घटना के वीडियो फुटेज के आधार पर उनकी भूमिका की जांच की जा रही है।
 
राजनीति में भी सक्रिय हैं तौकीर रजा : तौकीर रजा खान दो दशकों से ज़्यादा समय से राजनीतिक रूप से सक्रिय है। बरेली और आसपास के जिलों में उसका काफी प्रभाव है। तौकीर रजा खान सुन्नी इस्लाम के बरेलवी संप्रदाय के संस्थापक अहमद रजा खान का वंशज है। पहले भी उस पर कई विवादित मामलों में पुलिस कार्रवाई कर चुकी है।
 
गौरतलब है कि बरेली में शुक्रवार को सुबह उस समय हिंसा भड़क उठी, जब नमाज के बाद ‘आई लव मोहम्मद’ अभियान के समर्थन में भारी भीड़ जमा हो गई। 
edited by : Nrapendra Gupta  
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख