suvichar

बलवंत हत्याकांड में तत्कालीन मैथा चौकी इंचार्ज हुए गिरफ्तार, अब तक 6 पुलिसकर्मियों की हो चुकी है गिरफ्तारी

Updated: रविवार, 25 दिसंबर 2022 (23:20 IST)
कानपुर देहात। कानपुर देहात के थाना शिवली के अंतर्गत लालपुर सराय गांव में रहने वाले व्यापारी बलवंत की पुलिस बर्बरता के चलते 12 दिसंबर को मौत हो गई थी। मृतक के चाचा की तहरीर के आधार पर आधार आरोपी पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।

आरोपी पुलिसकर्मियों की तलाश के लिए 6 पुलिस टीमें लगाई गई थीं। पूरे मामले की जांच एसपी कन्नौज के देखरेख में चल रही है। इसके चलते घटना में शामिल आरोपी तत्कालीन मैथा चौकी इंचार्ज ज्ञान प्रकाश पांडेय पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम की छापेमारी जारी है।
 
अब तक हुई 6 की गिरफ्तारी : कानपुर देहात में पुलिस बर्बरता का शिकार हुए मृतक बलवंत की घटना में समस्त आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है। इसके चलते पुलिस टीम ने बीते दिनों में तत्कालीन एसओजी प्रभारी प्रशांत गौतम, तत्कालीन शिवली थाना प्रभारी राजेश सिंह, सोनू यादव मुख्य आरक्षी तत्कालीन स्वाट टीम (एसओजी), दुर्वेश कुमार मुख्य आरक्षी तत्कालीन स्वाट टीम (एसओजी), मुख्य आरक्षी स्वाट टीम (एसओजी) अनूप कुमार को गिरफ्तार किया था। 
 
पूरे मामले में पुलिस टीम ने अब तक कुल 6 आरोपी पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की तलाश के लिए आसपास के जिलों के साथ-साथ आरोपियों के गृह जनपद में भी पुलिस की छापेमारी जारी है। पुलिस सूत्रों की मानें तो जल्द ही घटना में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 
क्या था मामला : कानपुर देहात के थाना शिवली के अंतर्गत 6 दिसंबर को व्यापारी चंद्रभान के साथ हुई लूट की घटना के खुलासे में जुटी पुलिस टीम व एसओजी टीम ने संदेह के आधार पर 5 लोगों को हिरासत में लिया था।जिसमें लूट का शिकार हुए चंद्रभान का भतीजा बलवंत भी मौजूद था।

पूछताछ के दौरान बलवंत पुलिस की बर्बरता का शिकार हो गया और उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद आनन-फानन में पुलिस अधीक्षक सुनीति के निर्देश पर आरोपी पुलिसकर्मी सस्पेंड कर दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने जांच के लिए एसआईटी भी गठित कर दी थी। 
 
मृतक के चाचा अंगद सिंह की तहरीर पर तत्कालीन रनियां थानाध्यक्ष शिव प्रकाश सिंह,शिवली कोतवाल राजेश कुमार सिंह, एसओजी प्रभारी प्रशांत गौतम,मैथा चौकी इंचार्ज ज्ञान प्रकाश पांडेय समेत 7 लोगो पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। शासन के निर्देश पर पूरे मामले की जांच एसपी कन्नौज को सौंप दी गई थी। अभी तक 6 पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

7 साल बाद भारत आ रहे हैं शी जिनपिंग; ब्रिक्स सम्मेलन में लेंगे हिस्सा, पीएम मोदी से भी हो सकती है मुलाकात

मानसून की वापसी पर ब्रेक! बंगाल की खाड़ी में एक्टिव हुआ नया सिस्टम, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

सागर में जहरीली शराब कांड के आरोपियों पर बुलडोजर एक्शन, बंडा में करणी सेना के नेता सहित 5 ठिकानों पर कार्रवाई

फैलते BRICS की एकजुटता की परीक्षा

अगला लेख