Hanuman Chalisa

COVID19 In Agra : आगरा में फिर लौटा कोरोना, 2 दिन पहले चीन से आया व्यक्ति मिला पॉजिटिव, जिनोम सिक्वेसिंग के लिए भेजा गया सैंपल

रविवार, 25 दिसंबर 2022 (20:08 IST)
आगरा। चीन से 2 दिन पहले आगरा लौटा 40 वर्षीय व्यक्ति कोरोनावायरस से संक्रमित पाया गया, जिसके बाद वह अपने घर पर पृथक-वास में है। व्यक्ति के नमूने को जीनोम अनुक्रमण के लिए लखनऊ भेजा जाएगा।  आगरा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी अरुण श्रीवास्तव ने कहा कि व्यक्ति अपने घर पर पृथक-वास में है और स्वास्थ्य विभाग की टीम से उसके परिवार के सदस्यों और उसके संपर्क में आए लोगों की जांच करने को कहा गया है। 
 
व्यक्ति 23 दिसंबर को दिल्ली के रास्ते चीन से आगरा लौटा था, जिसके बाद एक निजी प्रयोगशाला में उसने जांच कराई थी। श्रीवास्तव ने कहा कि व्यक्ति की जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई। अधिकारियों ने कहा कि 25 नवंबर के बाद जिले में कोरोना वायरस संक्रमण का यह मामला सामने आया है।
 
चीन सहित कुछ देशों में कोविड के मामलों में वृद्धि के बीच, केंद्र ने संक्रमण रोधी उपायों को तेज कर दिया है। केंद्र ने कहा था कि चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर और थाईलैंड से आने वाले यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर जांच अनिवार्य किया जाएगा और राज्यों से 27 दिसंबर को एक ‘मॉक ड्रिल’ करने को कहा था, ताकि चिकित्सकीय ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्रों सहित स्वास्थ्य सुविधाओं की तैयारी सुनिश्चित की जा सके।
 
इस बीच, आगरा में स्वास्थ्य विभाग ने ताजमहल, आगरा किला और अकबर के मकबरे पर विदेशी पर्यटकों की जांच और नमूने एकत्र करना शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने कहा कि इसके अलावा, आगरा हवाई अड्डे, रेलवे स्टेशन और इंटरस्टेट बस टर्मिनल (आईएसबीटी) पर भी नमूने एकत्र किए जा रहे हैं। भाषा Edited by Sudhir Sharma

Show comments

Electric Vehicle से कैसे होगी 50000 से 1 लाख रुपए तक की कमाई, कौनसे हैं बिजनेस आइडियाज, क्या-क्या काम किया जा सकता है

क्या मोदी ने पुतिन को परमाणु हमले से रोका था? पोलैंड के उपविदेश मंत्री का सनसनीखेज दावा

खुशखबर... अब बिना कनेक्शन के भी मिलेगा LPG सिलेंडर, ऑनलाइन होगी डिलीवरी, जानिए क्‍या है प्रोसेस?

तीसरा बच्चा होने पर चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य, नियम पर Supreme Court ने क्या कहा, क्यों बताया गैर जरूरी

Bajaj Chetak और TVS iQube को मिलेगी कड़ी टक्कर, Ather 29 अगस्त को लॉन्च करेगा सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर

सभी देखें

मेरठ साइबर सेल को मिली बड़ी सफलता, 2026 में 365 पीड़ितों को लौटाए 1.90 करोड़, 40 अभियोग दर्ज, 40 अपराधी कानून के शिकंजे में

क्या E20 पेट्रोल से इंजन को नुकसान हो सकता है, आयोग के फैसले से शुरू हुई नई बहस

दतिया उपचुनाव में समर्थकों से बोले नरोत्तम मिश्रा, किसी की हिम्मत नहीं मेरे कार्यकर्ता का नुकसान करें दें?

सोनम, सिया के बाद अब समि‍ता! इश्क में अंधी महिला अधिकारी ने 4 लाख की सुपारी देकर कराया पति का कत्ल

TRAI का Data Service से जुड़ा नया अलर्ट, कीपैड फोन यूजर्स को भेजे नए मैसेज में क्या है

अगला लेख