suvichar

यूपी में बकरीद पर नलों में खून बहा, कहीं-कहीं चर्बी भी...

Updated: मंगलवार, 28 अगस्त 2018 (20:10 IST)
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में बकरीद के मौके पर एक सनसनीखेज घटनाक्रम में नलों में खून बहने लगा। कहीं-कहीं तो पानी के साथ चर्बी भी आने के समाचार हैं। जैसे ही लोगों को इसकी जानकारी मिली, पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। 
 
दरअसल, बुधवार को पीतल नगरी की सिलपत्थर कॉलोनी में टंकी से खून आने से दशहत फैल गई। लोगों की शिकायत थी कि नल में पानी के साथ खून आ रहा है। इस बात को लेकर दोपहर से शाम तक जबरदस्त हंगामा होता रहा। स्थानीय लोग जहां इसे खून मान रहे हैं, वहीं प्रशासन ऐसा मानने को तैयार नहीं है। लोगों का तो यह भी कहना है कि सिर्फ पानी का रंग ही नहीं बदला उसमें चर्बी भी मिली हुई है।
 
पीतल बस्ती में रहने वालों का कहना है यह कोई साजिश है अन्यथा पिछले कई सालों से बकरीद के मौके पर पानी सप्लाय होता है, लेकिन कभी कोई शिकायत नहीं आई। बताया जा रहा है कि इलाके के एक नल में ही लाल रंग का पानी नहीं आ रहा था बल्कि अन्य नलों का भी यही हाल था। लोगों का तो यह भी मानना है कि यह वैमनस्य फैलाने की साजिश हो सकती है। अत: इस मामले की पूरी जांच होनी चाहिए।
 
पुलिस पानी ले गई : इस बीच, पुलिस पानी को अपने साथ ले गई है। अब जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर पानी में है क्या। बकरीद के दिन हुई इस घटना के बाद प्रशासन तत्काल हरकत में आ गया। देर शाम पानी के दो टैंकर लोगों के लिए पहुंच गए ताकि पानी की दिक्कत ना हो।
 
जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे : टंकी से खूनी पानी की खबर मिलने पर निगम पार्षद रानी सैनी, पूर्व पार्षद निशांक शर्मा समेत भाजपा नेता राहुल शर्मा भी पहुंच गए। मौके पर जलकल विभाग के जीएम एसपी श्रीवास्तव, जेई दिलीप श्रीवास्तव समेत विभागीय स्टाफ भी पहुंच गया। विभाग ने लाल रंग की वजह जर्जर पाइप लाइन बताया, लेकिन पूर्व पार्षद निशांक शर्मा का कहना है कि पीवीसी से पेयजल आपूर्ति होती है। ये पाइप उनके कार्यकाल 2015 में डाली गई है।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

यहां के एल्युमिनाई OG हैं, PM नरेंद्र मोदी की GenZ स्टाइल में स्‍पीच, मोदी जी ने किसे कह डाला नाराज फूफा जी

PM नरेंद्र मोदी ने किया दिल्‍ली मेट्रो का सफर, अब तक 12 दफा कर चुके हैं यात्रा, बच्‍चों से ऐसे की गुफ्तगू

AI से ग्लोबल बाजारों तक, आकाश अंबानी ने बताया जियो का अगला रोडमैप

शिक्षा में राजनीति का कोई स्थान नहीं : सीएम योगी

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

अगला लेख