Bhai Dooj
✕

Ayodhya News : जेल में बने थैलों में भी मिलेगा श्रीरामलला का प्रसाद, जेल अधीक्षक को भिजवाया गया संदेश

Updated: शनिवार, 2 मार्च 2024 (21:36 IST)
अयोध्या। श्रीराम लला का प्रसाद अब जेल में बने थैलों में भी देने की तैयारी है। फतेहपुर जेल की पॉलीथिन मुक्त पहल को देखते हुए श्री रामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चम्पत राय ने जेल अधीक्षक को थैलों के निर्माण और आपूर्ति का संदेश भिजवाया है।
 
फतेहपुर जेल के अधीक्षक मोहम्मद अकरम खान ने ट्रस्ट के पास बंदियों के हाथ से बने 1100 राम मंदिर छपे भगवा रंग के थैले भिजवाए थे। खान के अनुसार पालिथीन मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जेलवासियों ने इसे स्वयं तैयार किया है।

जेल का यह थैला ट्रस्ट महामंत्री को पसंद आया तो उन्होंने भुगतान के आधार पर और थैलों की मांग भिजवा दी। ट्रस्ट के अनुसार छपाई में थोड़ा संशोधन और आकार कुछ बड़ा करके इन थैलों का मांगपत्र भेजा गया है। ट्रस्ट 10×10 इंच के 5000 भगवा थैला को प्रथम चरण में मंगाकर के कैदियों के परिश्रम का सम्मान बढ़ाएगा।
 
प्रतिक्रिया मीडिया प्रभारी शरद शर्मा का कहना है कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के दौरान देशभर से लोग भगवान को अपनी श्रद्धा विभिन्न वस्तुओं के द्वारा समर्पित करते रहे हैं, जो आज तक अनवरत जारी है।
फतेहपुर जेल में निरुद्ध बंदियों में भगवा थैले बनाने के पीछे का भाव पवित्र है, शायद यह भगवत प्रेरणा से ही यह हो रहा है। देश के अन्य जेलों को भी अच्छे कार्य के लिए आगे आना चाहिए।
 
ट्रस्ट ने परिश्रमशील कैदियों का सम्मान करते हुए उनके द्वारा रामभक्तों को प्रसाद देने हेतु समर्पित थैलों को स्वीकार किया है और आगे भी उन्हे श्रम करते रहने की हम अपील करते हैं ताकि परिश्रम के साथ कैदियों को अच्छे जीवन में पुनः वापसी हो।
ALSO READ: BJP candidates list: भाजपा के 195 लोकसभा उम्मीदवारों की पूरी सूची, पहली List में मोदी, राजनाथ, शाह, ईरानी के नाम
मुस्लिम बंदी ने भिजवाया मेहनताना : फतेहपुर जेल में निरुद्ध मुस्लिम बंदी जियाउल हसन ने झाड़ू लगाने के बदले मिले मेहनताने से डेढ़ महीने की कमाई श्रीराम लला को समर्पित की है।
जियाउल हसन पुत्र सिराज हसन फतेहपुर की ही रामजानकी पुरम का रहने वाला है। बंदी के निवेदन पर जेल अधीक्षक ने 1075 रुपए का चेक बनवाकर कारसेवकपुरम भिजवाया है।

चेक प्राण-प्रतिष्ठा से पहले 17 जनवरी को जारी किया गया है। बंदी का चेक श्री रामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते में जमा कर दिया गया है।
लेखक के बारे में
संदीप श्रीवास्तव
संदीप श्रीवास्तव करीब 25 वर्ष से ज्यादा समय से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वेबदुनिया के लिए उत्तर प्रदेश में स्ट्रिंगर के रूप में कार्य करते हैं। .... और पढ़ें

Show comments

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

हवाई यात्रा मत कीजिए, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा, याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार

लद्दाख में शराब कारोबारियों ने सोनम वांगचुक के खिलाफ खोला मोर्चा, एप्पल वाइन के व्यापार पर उठाए सवाल

PF खाते में पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और पासबुक, मोबाइल से मिनटों में मिलेगा पूरा हिसाब

सभी देखें

बाबा के बयान पर बाबाओं में भोकाल, यादवों ने फूंका पर्चीबाज धीरेंद्र शास्‍त्री का पुतला, राम-कृष्‍ण पर बनाया था मजाक

'चावल का कटोरा' कहे जाने वाले कुलगाम में तेजी से बदल रही तस्वीर, धान के खेतों की जगह ले रहे सेब के बाग

LIVE: दीया मिर्जा का दिवाली वीडियो हटाने पर हाईकोर्ट नाराज

ओमान तट के पास भारतीय जहाज पर एयर स्ट्राइक, गुजरात के एक नाविक की मौत; 13 सुरक्षित बचाए गए

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नए उप पुलिस अधीक्षकों को दिए कर्तव्य मंत्र, कहा- रील से ज्यादा रियल प्रॉब्लम करें सॉल्व

अगला लेख