sundarkand
✕

ज्ञानवापी के फैसले का अयोध्या के साधु-संतों ने किया स्वागत, बताया ऐतिहासिक

Updated: मंगलवार, 13 सितम्बर 2022 (20:02 IST)
अयोध्या। ज्ञानवापी मस्जिद अंजुमन इंतजामिया कमेटी की याचिका 7 रूल 11 को खारिज करते हुए जिला जज ने हिन्दू पक्ष के दावे को सही ठहराया और कहा कि यह वाद सुनवाईयोग्य है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 22 सितंबर को होगी। जिला जज के फैसले के बाद अब इस मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में होगी। इस मामले को लेकर रामनगरी के संतों ने स्वागत किया है।
 
हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास का कहना है कि देश में संवैधानिक क्रांति की जरूरत है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि विदेशी आक्रांताओं की निशानी हटाई जाना चाहिए। संविधान में आस्था के साथ कोर्ट को साधुवाद। आज विजय मिली है और आज खुशी का दिन है। अब हम मथुरा और काशी के साथ-साथ 20 हजार मंदिरों में भी विजय हासिल करेंगे।
 
श्रीराम जन्मभूमि के रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास ने भी फैसले का स्वागत किया है। उनका कहना है कि मुस्लिम पक्ष की दलील जो थी, उसको खारिज किया गया है और हिन्दू पक्ष की दलील को रखा गया है। आशा है कि अगली तारीख तक इसकी फाइनल रिपोर्ट हो जाएगी।
 
वहीं जगद्गुरु रामदिनेशाचार्यजी ने वाराणसी श्रृंगार गौरी केस में कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया और कहा कि इससे देश के साधु-संतों में प्रसन्नता है। मुस्लिम आक्रांताओं द्वारा हिन्दुओं की जनआस्था को जो विखंडित किया गया, उसके पुनरुत्थान का समय आ गया है। मुस्लिम याचिका का खारिज किया जाना स्वागतयोग्य है। मुगलों की परंपराओं का समापन होना चाहिए और राष्ट्रीय परंपरा की स्थापना होनी चाहिए।
लेखक के बारे में
संदीप श्रीवास्तव
संदीप श्रीवास्तव करीब 25 वर्ष से ज्यादा समय से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वेबदुनिया के लिए उत्तर प्रदेश में स्ट्रिंगर के रूप में कार्य करते हैं। .... और पढ़ें

Show comments

दृश्यम द कन्क्लूजन रिव्यू: अजय देवगन की खामोशी के सामने पुलिस और कानून का चक्रव्यूह

Jantar Mantar Protest : जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच इंटरनेट सेवा बंद, 1.5 किमी दायरे में इंटरनेट पर रोक; AAP नेताओं समेत कई हिरासत में

Smit Machchhar : मैं हनुमान चालीसा पढ़ रहा था, PM मोदी से बोले कैप्टन स्मित मच्छार, बताया कैसे बचाई सैकड़ों लोगों की जान

Flydubai विमान हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का खुलासा, ईरान को क्यों दी चेतावनी

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, AC बस और ट्रेलर की टक्कर में 4 की मौत, 4 गंभीर घायल

सभी देखें

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

CEC के खिलाफ दिल्ली में AAP का मार्च, सौरभ भारद्वाज हिरासत में, वायरल वीडियो पर भड़के केजरीवाल

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

बनबसा में पहली बार हुई धामी कैबिनेट की बैठक, दर्जनों महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर

हरिद्वार को मिली 3 महत्वपूर्ण रेल सेवाओं की सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री और रेलमंत्री का जताया आभार

अगला लेख