ganesh chaturthi

अयोध्या मिल्कीपुर उपचुनाव के नतीजे 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अहम हो सकते हैं

Updated: बुधवार, 15 जनवरी 2025 (18:33 IST)
Milkipur Assembly By-election News : उत्तर प्रदेश के अयोध्या जनपद की मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के परिणाम प्रदेश में होने वाले 2027 के आम विधानसभा चुनाव के लिए अहम हो सकते हैं, क्योंकि मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र रामनगरी अयोध्या जनपद का ही एक हिस्सा है, जब अभी हुए लोकसभा चुनाव में फैज़ाबाद लोकसभा सीट भाजपा ने गंवाई, जिस पर सपा के अवधेश प्रसाद ने जीत दर्ज की तो इसकी चर्चा भारत के कोने-कोने में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी जोरों पर हुई। इतना ही नहीं, फैज़ाबाद लोकसभा सीट का असर आसपास की सीटों पर भी ऐसा पड़ा कि फैज़ाबाद मंडल की किसी भी सीट पर भाजपा जीत नहीं दर्ज कर सकी।

मिल्कीपुर विधानसभा, जहां सपा से वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में विधायक अवधेश प्रसाद चुने गए थे, जिनके इस्तीफा देने के बाद यह सीट खाली हुई जिसके लिए अब उपचुनाव होने जा रहा हैं। इस सीट से सपा ने फैज़ाबाद से नवनिर्वाचित सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को प्रत्याशी बनाया है, वहीं भाजपा ने भी युवा चेहरे के रूप में दो बार के जिला पंचायत सदस्य रहे चंद्रभानु पासवान को टिकट दिया है।
ALSO READ: मिल्कीपुर से चंद्रभान पासवान भाजपा उम्मीदवार, सपा के अजीत प्रसाद से मुकाबला
दोनों ही पार्टी के युवा प्रत्याशी हैं, जिनकी सीधी टक्‍कर है, जहां एक तरफ सपा अपनी इस सीट पर दोबारा जीत हासिल करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए है, वहीं दूसरी तरफ फैज़ाबाद लोकसभा सीट पर भाजपा की हार की भरपाई करने के लिए मिल्कीपुर विधानसभा सीट भगवा ध्वज फहराने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद 15 जनवरी को अपना नामांकन भी दो सेटों में दाखिल कर चुके हैं और उन्होंने दावा किया है कि मिल्कीपुर सीट भारी मतों से जीत रही है और भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान 16 जनवरी को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। आजाद समाज पार्टी ने रणधीर भारती कोरी को अपना प्रत्याशी बनाया है जो केवल वोट कटवा का किरदार निभाएंगे, लेकिन मुख्य मुकाबला सपा-भाजपा के बीच में है।
ALSO READ: अयोध्या के मिल्कीपुर उपचुनाव में फिर राम भरोसे BJP, योगी ने बांग्लादेश के जरिए हिंदुत्व का खेला कार्ड
मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र आरक्षित सीट है, जहां 3 लाख 23 हजार मतदाता हैं, जहां दलित मतदाताओं की संख्या एक लाख है, जिसमें 60 हजार मतदाता पासी समाज से हैं जो कि इस उपचुनाव की दशा और दिशा बदलने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और दोनों प्रमुख पार्टियों के प्रत्याशी इसी समाज से हैं, जहां चुनाव बड़ा ही रोचक होने वाला है।
लेखक के बारे में
संदीप श्रीवास्तव
संदीप श्रीवास्तव करीब 25 वर्ष से ज्यादा समय से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वेबदुनिया के लिए उत्तर प्रदेश में स्ट्रिंगर के रूप में कार्य करते हैं। .... और पढ़ें

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

Indore में राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' पर सियासी घमासान, आयोजन स्थल के लिए कांग्रेस ने चुकाए 10 लाख रुपए

ट्रम्प को भारत का कड़ा संदेश : पुतिन, शी जिनपिंग और पेजेशकियन संग मोदी ने बनाया नया ग्लोबल समीकरण

Nagpur में SBI बैंक से 4 लाख रुपये की लूट, कर्मचारियों की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर फरार हुआ आरोपी गिरफ्तार

BRICS Summit 2026 : कल दिल्ली में क्या-क्या रहेगा बंद और चीनी राष्ट्रपति के दौरे का भारत पर असर

यूपी में 1600 करोड़ से अधिक की 65 परियोजनाओं से बदलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर

अगला लेख