biodatamaker
✕

दरोगा सहित 3 पुलिसकर्मियों को कुचलने का किया प्रयास, चालक गिरफ्तार

Updated: बुधवार, 26 अप्रैल 2023 (15:42 IST)
UP News: नोएडा। उत्तरप्रदेश के जनपद गौतम बुद्ध नगर के थाना बीटा-2 क्षेत्र के होंडा चौक के पास एक डंपर चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए यातायात पुलिस (Traffic police) के दारोगा समेत 3 लोगों की हत्या करने का प्रयास किया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आगे की जांच कर रही है।
 
थाना बीटा-2 के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया है जिसकी पहचान रूपचंद के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि यातायात पुलिस में तैनात उपनिरीक्षक सत्येन्द्र कुमार ने थाना बीटा-2 में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह हेड कांस्टेबल सत्यदेव कुमार तथा कांस्टेबल सोनू के साथ होंडा चौक पर मंगलवार को ड्यूटी पर तैनात थे।
 
उन्होंने बताया कि एक डंपर चालक इसी बीच तेजी और लापरवाही से वाहन चलाता हुआ आया तो उसे डायवर्जन पॉइंट पर रोका गया, लेकिन वह रुकने के बजाय पुलिसकर्मियों की हत्या करने के इरादे से डम्पर उनके ऊपर चढ़ाने लगा। उन्होंने बताया कि किसी तरह से कूदकर पुलिसकर्मियों ने जान बचाई। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आगे की जांच कर रही है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

RBI Monetary Policy 2026: आज से RBI की बड़ी बैठक! क्या महंगी होगी आपकी होम लोन EMI?

Top News 5 October: सुप्रीम कोर्ट में CEC मामले पर सुनवाई, GST में बड़े बदलाव की तैयारी

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

'संत रविदास नगर भदोही' से दलित-राजभर दोनों को संदेश, मुख्यमंत्री योगी ने एक नाम में जोड़ी 2 विरासत

अगला लेख