dharma sangrah
✕

बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर फेंका मोबाइल, चेहरे पर आईं चोटें

Updated: मंगलवार, 26 नवंबर 2024 (13:57 IST)
Bageshwar Dham Baba: बागेश्वर धाम से रामराजा सरकार की नगरी ओरछा तक पदयात्रा निकाल रहे धीरेंद्र शास्त्री को किसी व्यक्ति ने फूलों के साथ मोबाइल फेंक कर मार दिया। इससे उन्हें चेहरे पर चोटें आईं हैं।
 
हिंदुओं को कर रहे हैं जागरुक : बागेश्वर धाम सिद्ध पीठ से रामराजा सरकार की नगरी ओरछा के लिए बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पदयात्रा निकाल रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह यात्रा हिंदुओं को जागरुक करने के उद्देश्य से निकाली जा रही है। इसमें फूलों से स्वागत करने के दौरान किसी ने उनके ऊपर मोबाइल फेंक दिया है। जिसके कारण उनके चेहरे पर चोट आ गई है। इससे अब बागेश्वर बाबा की सुरक्षा पर कई सवाल उठ रहे हैं।
 
क्या कहा बाबा ने : वहीं, इस घटना पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का कहना है कि जिस व्यक्ति ने मुझ पर मोबाइल फेंक दिया है। वह मुझे मिल गया है। किसी व्यक्ति ने फूलों के साथ मोबाइल भी फेंक कर मारा है। उन्होंने भक्तों से आग्रह किया है कि वह आगे चलते रहे। यात्रा नहीं रूकनी नहीं चाहिए। 
 
पंडित धीरेंद्र शास्त्री की झांसी से ओरछा की ओर जा रही पदयात्रा में तभी किसी ने फूलों के साथ उनके ऊपर मोबाइल फेंक दिया।  वहीं, इस घटना पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का कहना है कि जिस व्यक्ति ने मुझ पर मोबाइल फेंक दिया है। वह मुझे मिल गया है। किसी व्यक्ति ने फूलों के साथ मोबाइल भी फेंक कर मारा है। उन्होंने भक्तों से आग्रह किया है कि वह आगे चलते रहे। यात्रा नहीं रूकनी नहीं चाहिए। आज उनकी यात्रा का छठवां दिन है। धीरेंद्र शास्त्री की यात्रा उत्तर प्रदेश के मऊरानीपुर पहुंच चुकी है।

ऐसा रहेगा कार्यक्रम : धीरेंद्र शास्त्री अपनी हिंदू एकता पदयात्रा को 29 नवंबर को समाप्त करेंगे। इन 9 दिनों में वह करीब 160 किमी की दूरी तय करेंगे और रास्ते में रुक-रुककर लोगों से बातचीत करते हुए उन्हें एक रहने के लिए समझाएंगे। उनके साथ उनके हजारों भक्त भी चलेंगे। वह रोजाना 20 किमी पैदल चलेंगे।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

अगला लेख