Daily Horoscope
✕

यूनिवर्सिटी गेट पर मधुमक्खियों का अटैक, बुजुर्ग की मौत, 20 लोग घायल

मेरठ में चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी में मधुमक्खियों का हमला, ईवनिंग वॉक के लिए यूनिवर्सिटी पहुंचे बुजुर्ग की मौत

Updated: शनिवार, 22 फ़रवरी 2025 (08:41 IST)
Meerut news in hindi : चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी में मधुमक्खियों ने अपना कहर बरपा दिया। मधुमक्खियों के अटैक के चलते एक बुज़ुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक ईवनिंग वॉक के लिए यूनिवर्सिटी के गेट पर पहुंचा ही था, अचानक से ऑडिटोरियम के पास लगे एक मधुमक्खी के छत्ते ने वहां गुजर रहें लोगों पर हमला बोल दिया। इस हमले में 75 साल के धर्मवीर शर्मा भी आ गए।
 
उन्होंने हेलमेट की मदद से बचने का प्रयास किया, लेकिन वह बच नही पायें और वहीं गिर गए। घायलावस्था में उनको मेरठ मेडिकल कालेज में कराया भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक धर्मवीर थाना मेडिकल क्षेत्र की अजंता कॉलोनी के रहने वाले थे।
 
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंचे वहीं उनके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। सीसीएस यूनिवर्सिटी में मधुमक्खी के कई छत्ते है, कैंपस मे रहने वाले छात्रों पर हर समय मधुमक्खी अपना खौफ बना रहता है, कई छात्र घायल भी हो चुके हैं।
 
शुक्रवार की शाम को विश्वविद्यालय के मुख्य गेट के नजदीक बने ऑडिटोरियम के बाहर मधुमक्खी हमलावर हो गई। वहां से गुजर रहें लोगों पर मधुमक्खियों ने धावा बोला दिया, मधुमक्खी से बचने के लिए लोग दौड़ पड़े, किसी ने हेलमेट से बचाव का प्रयास किया तो किसी ने अपने बैग का सहारा लिया। कुछ लोग हमलावर मधुमक्खी के प्रकोप से बचने के लिए यूनिवर्सिटी के आसपास बनी दुकानों, जीएसटी आफिस में दुपक गए।
 
इसी दौरान विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर सैर के लिए आयें 75 वर्षीय बुजुर्ग धर्मवीर शर्मा पर मधुमक्खियों की गिरफ्त में आ गए। उन्हें मधुमक्खियों से बचाने के लिए यूनिवर्सिटी गेट पर तैनात कर्मचारियों ने पत्ते जलाकर धुंआ किया, इसी बीच धर्मवीर शर्मा बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़े। आनन-फानन में एंबुलेंस क मदद से उपचार के लिए मेरठ मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
 
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में मधुमक्खियों के अटैक से लगभग बीस लोग घायल हुए है। इनमें राष्ट्रीय लोकदल के नेत्री संगीता दोहरे भी है, जो हादसे के समय विश्वविद्यालय से बाहर आ रही थी, घायलावस्था में संगीता के मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। यूनिवर्सिटी के छात्रों का कहना है कि वन विभाग की उदासीनता के चलते यहां मधुमक्खियों के बड़े-बड़े छत्ते लगे हुए हैं, जो कभ भी छात्रों कपर अटैक कर देते हैं। आज बुजुर्ग की मौत हो गई है, जिसके बाद कैंपस के छात्र दहशत में है। मधुमक्खियों के अटैक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन ने की नई पहल, इंदौर में होगी अर्बन कॉन्क्लेव-2026

OBC आरक्षण पर हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी मोहन सरकार, सॉलिसिटर जनरल से CM की मुलाकात

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

दीवाली तक UPI पर नहीं लगेगा MDR, NPCI का बड़ा फैसला

12 घंटे का बंद और कटे सिर पर 48 घंटे का अल्टीमेटम! मणिपुर में फिर भड़की हिंसा की आग, जानिए क्या हैं हालात?

अगला लेख