Daily Horoscope
✕

असद ने मोटरसाइकल से तय किया 191 KM का सफर, कानपुर पुलिस पर उठे सवाल

Updated: शुक्रवार, 14 अप्रैल 2023 (13:30 IST)
कानपुर। प्रयागराज में उमेश पाल के मर्डर के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही थी। लगातार यूपी पुलिस की तरफ से वायरलेस पर मैसेज जारी किया जा रहे थे। असद समेत फरार आरोपितों की तलाश के लिए जिलों की पुलिस को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद असद कानपुर व कानपुर रेंज पुलिस के 19 थानों से होता हुआ 191 किलोमीटर का सफर मोटरसाइकिल पर आराम से तय करके निकल गया और पुलिस को भनक तक नहीं लगी।
 
सूत्रों की मानें तो वारदात को अंजाम देने के बाद असद जब प्रयागराज से भागा तो मोटरसाइकिल पर था। हाईवे पर फतेहपुर पार करते हुए वह पांडु नदी पुल के पार महाराजपुर के पुरवामीर गांव तक आया। यहां से कानपुर पुलिस कमिश्नरेट की सीमा शुरू होती है। पुरवामीर से 31 किलोमीटर का सफर तय करते हुए असद रामादेवी चौराहा पहुंचा। यहां पर कुछ देर ठहरने के बाद वह दिल्ली निकल गया था।
 
कानपुर पुलिस रेंज की लापरवाही यही नहीं उजागर हुई बल्कि जिस रास्ते से वह दिल्ली गया था। उसी रास्ते से वह वापस कानपुर में दाखिल भी हुआ था। सूत्रों की मानें तो असद, गुड्डू मुस्लिम को साथियों के साथ दिल्ली से सीधे लखनऊ के लिए रवाना हो गए थे। लेकिन असद कानपुर में ही रुक गया था।
 
असद कानपुर में 24 घंटे से ज्यादा रुका रहा और फिर वह आराम से कानपुर से मुंबई के लिए रवाना भी हो गया था। वही अभी इस पूरे मामले को लेकर कोई भी पुलिस के आला अधिकारी बोलन के लिए तैयार नहीं है। सभी अधिकारी जांच की बात कह रहे हैं।

लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

शहीदों के परिवारों को गृह जिले में सरकारी नौकरी और 50 लाख तक स्टांप छूट; सीएम योगी ने पूर्व सैनिकों के लिए किए बड़े ऐलान

CM योगी की युवाओं को सलाह, कहा- AI का उपयोग करें, लेकिन माटी की सुगंध न भूलें

अगला लेख