dharma sangrah

अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं पर यह क्या कह दिया, मच गया बवाल?

Updated: शनिवार, 26 जुलाई 2025 (01:08 IST)
Aniruddhacharya news in hindi : वृंदावन के कथा वाचक अनिरुद्धाचार्य ने अपनी कथा के दौरान अविवाहित लड़कियों की उम्र को लेकर विवादित बयान दे दिया। इसे लेकर महिलाओं के साथ ही संत समाज और वकील भी खासे नाराज हैं। सोशल मीडिया पर महिलाओं ने भी उन्हें आड़े हाथों लिया। हालांकि विवाद बढ़ने पर अनिरुद्धाचार्य ने अपने बयान के लिए माफी मांग ली। 
 
अनिरुद्धाचार्य ने पिछले दिनों प्रवचन के दौरान कहा था कि जब लड़की 14 साल की होगी, आपके घर दुल्हन बनकर आ जाएगी। उस समय वह बच्ची होगी, उस समय वह अपने ससुराल को परिवार मान लेगी। लेकिन अब जब 25 साल की लड़कियां घर आती हैं, तो पहले ही कहीं न कहीं मुंह मार चुकी होती हैं।
 
अनिरुद्धाचार्य का यह बयान वायरल हो गया। इसके बाद से वृंदावन में बवाल मचा हुआ है। कुछ महिला वकीलों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को एक शिकायती पत्र भी दिया गया है, जिसमें कार्रवाई की मांग की गई है। इन वकीलों का कहना है कि अनिरुद्धाचार्य लड़कियों से माफी मांगें, नहीं तो उनका बहिष्कार किया जाएगा। 
 
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने भी इस बयान को लेकर बैठक की। बैठक में तय हुआ कि महिला अधिवक्ता प्रियदर्शनी मिश्रा कोर्ट में भागवताचार्य के खिलाफ मुकदमा दायर करेंगी। इसकी पैरवी बार अध्यक्ष और सचिव करेंगे।
 
इधर गौरी गोपाल आश्रम के मीडिया प्रभारी राहुल का कहना है कि महाराजजी ने पहले ही इस मामले में वीडियो जारी किया था। उन्होंने ऐसा सभी के लिए नहीं कहा था। कुछ लड़कियों के लिए ही कहा था। वह किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाते, वह खुद मातृ सेवक हैं।
edited by  : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

सभी देखें

LIVE: भारत में पुतिन का जोरदार स्वागत, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

नेपाल बाढ़: सबसे कम जिम्मेदार, सबसे ज्यादा नुकसान

Top News 11 September: भारत पहुंचे पुतिन, बैंकों में हड़ताल, राम मंदिर में फर्जी VVIP पास

इंडोनेशिया में 24 घंटे में फटे 6 ज्वालामुखी का गुबार 15 km ऊपर पहुँचा; जानें क्या भारत के बैरन आइलैंड को भी है खतरा?

BRICS Summit 2026: पुतिन-जिनपिंग के लिए दिल्ली में अभेद्य सुरक्षा घेरा, 4 लेयर सिक्योरिटी और हाई अलर्ट पर पूरे रूट

अगला लेख