Hanuman Chalisa
✕

UP के बहराइच में खेत से मिली प्राचीन मूर्ति

Updated: बुधवार, 9 जून 2021 (16:36 IST)
बहराइच (उत्तरप्रदेश)। बहराइच जिले के बौंडी क्षेत्र स्थित भदवानी गांव में बुधवार सुबह मिट्टी खोदने के दौरान एक खेत में प्राचीन मूर्ति मिली है। प्रशासन के अनुसार इस तरह की मूर्तियां खजुराहो में दिखाई पड़ती हैं। महसी के उपजिलाधिकारी एसएन त्रिपाठी ने बुधवार को बताया कि बौंडी थाना क्षेत्र के भदवानी गांव में किसान साबिर अली आज बुधवार सुबह अपने खेत से मिट्टी निकाल रहा था तभी उसे खेत में दबी पत्थर की एक मूर्ति मिली।
 
साबिर ने तत्काल प्रशासन को सूचित किया। इस दौरान मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। त्रिपाठी ने बताया कि किसान के खेत से निकली मूर्ति को जिला कोषागार में लाकर रखा गया है तथा इसकी जांच के लिए पुरातत्व विभाग को सूचित किया गया है।
 
उन्होंने बताया कि पत्थर की उस मूर्ति में घोड़े पर सवार एक व्यक्ति दिख रहा है। प्रथम दृष्टया बरामद मूर्ति पाषाण कालीन खजुराहो में पाई जाने वाली मूर्तियों जैसी लग रही है। मगर पुरातत्व विभाग के तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा जांच के बाद ही मूर्ति के बारे में वास्तविक जानकारी दी जा सकती है। उपजिलाधिकारी ने बताया कि गांव में एहतियातन पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। ग्रामीणों के अनुसार खेत से निकाली गई यह मूर्ति करीब ढाई फुट ऊंची और डेढ़ फुट चौड़ी बताई जा रही है। (भाषा)

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

राहुल-प्रियंका के जन्म के बाद बदल गया था इंदिरा गांधी का व्यवहार, Belonging : A Journey of Love के विमोचन पर Sonia Gandhi ने क्या किए खुलासे

यूपी की किशोरियों को स्कूलों में मिलेंगे मुफ्त सैनिटरी पैड, माहवारी पर झिझक दूर करने के लिए चलेगा अभियान

यूपी के 24,141 अंशकालिक अनुदेशकों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय के लिए जारी हुए 41 करोड़ रुपए

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

ओरछा श्रीरामराजा सरकार के खजाने को लेकर फैली खबरों पर प्रशासन का जवाब, डबल लॉक में पूरी तरह सुरक्षित है खजाना

अगला लेख