1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. American citizen dies after falling from 22nd floor

UP: नोएडा में अमेरिकी नागरिक की 22वीं मंजिल से गिरकर मौत

American citizen dies after falling from 22nd floor
UP: उत्तरप्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा (Noida) में मंगलवार को एक सोसाइटी की 22वीं मंजिल से कथित तौर पर गिरकर एक अमेरिकी नागरिक (American citizen) की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि एंथनी क्रिस्टोफर (45) एक गैर सरकारी सामाजिक संस्था में काम करते थे और यहां महागुन मायवुड सोसाइटी में किराए पर अपनी भारतीय पत्नी के साथ रहते थे।
 
पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि सोसाइटी के सुरक्षा प्रबंधक नवीन ने मंगलवार रात करीब 7 बजकर 30 मिनट पर स्थानीय बिसरख पुलिस थाने को सूचना दी कि क्रिस्टोफर 22वीं मंजिल के फ्लैट से कथित तौर पर कूद गया और उसकी मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि अमेरिकी नागरिक की संदिग्ध आत्महत्या के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।
 
उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी पेशे से वकील हैं। अधिकारी ने बताया कि फॉरेंसिक विशेषज्ञों और स्थानीय पुलिस की एक टीम घटना स्थल पर पहुंची जिसके बाद शव को कब्जे में ले लिया गया और आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
Asian Games के पदक विजेताओं से PM मोदी ने की मुलाकात, तारीफों के पुल बांधे