Hanuman Chalisa
✕

यूपी में नाबालिग का धर्म परिवर्तन कराया फिर की शादी, गिरफ्तार

Updated: गुरुवार, 31 दिसंबर 2020 (22:04 IST)
गोरखपुर (यूपी)। गोरखपुर जिले में पुलिस ने एक लड़की के अपहरण के बाद उसका धर्म परिवर्तन कराकर विवाह करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है।
 
पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि पिछले नवंबर में एक नाबालिग लड़की का अपहरण किया गया था। सूत्रों के अनुसार उसके पिता की शिकायत पर पुलिस ने लड़की की तलाश शुरू की थी। सूत्रों ने बताया कि मामले की तफ्तीश में पाया गया कि आरोपी युवक दूसरे समुदाय का है। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने लड़की को बुधवार को सकुशल मुक्त करा लिया था।
ALSO READ: मध्यप्रदेश में लव जिहाद पर 10 साल की सजा वाले कानून की 10 प्रमुख बड़ी बातें, धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम अध्यादेश को कैबिनेट की मंजूरी
सूत्रों ने बताया कि मामले का आरोपी मंसूर (26) को भीटी रावत इलाके से गिरफ्तार किया गया है। हालांकि आरोपी का कहना है कि आधार कार्ड में दी गई जन्मतिथि के हिसाब से वह लड़की बालिग है, वहीं लड़की के पिता द्वारा पेश की गई हाईस्कूल की मार्कशीट के हिसाब से उसकी उम्र 17 साल है। सहजनवा थाने के निरीक्षक संतोष यादव ने बताया कि लड़की का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हाई स्कूल के अंकपत्र के हिसाब से उसकी उम्र 17 साल है।
 
उन्होंने बताया कि इस मामले में आरोपी युवक मंसूर के खिलाफ अपहरण और शादी के लिए दबाव डालने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि जरूरत पड़ी तो इस मामले में विवाह के लिए जबरन धर्म परिवर्तन कराए जाने के खिलाफ बनाए गए नए कानून को भी लागू किया जाएगा। (भाषा)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में हो सकती है INDIA गठबंधन की रैली, कांग्रेस ने प्रशासन से 7 दिसंबर से मांगा मैदान

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

गुजरात वैश्विक खेलों का हब बन रहा है - सीएम भूपेंद्र पटेल

अगला लेख