Daily Horoscope
✕

मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड, दतिया में पारा 2.8 डिग्री सेल्सियस

Updated: गुरुवार, 31 दिसंबर 2020 (21:46 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की ठंड जारी रही, जिससे अगले दो-तीन दिन राहत मिलने की संभावना नहीं है। प्रदेश में सबसे कम तापमान दतिया में 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
मध्यप्रदेश में दिसंबर में यह दूसरी बार शीतलहर आई है। इससे पहले 19 से 23 दिसंबर तक प्रदेश के अधिकांश भागों में कड़ाके की ठंड पड़ी थी।
 
मौसम विज्ञान विभाग (IMD) भोपाल के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक जीडी मिश्रा ने बताया कि पिछले 24 घंटे में प्रदेश के धार, ग्वालियर एवं दतिया जिलों में शीतलहर का प्रभाव रहा। उन्होंने बताया कि टीकमगढ़, भोपाल, राजगढ़, इंदौर, धार, उज्जैन, छतरपुर, सागर, दमोह, खंडवा, खरगोन, रतलाम, शाजापुर, दतिया एवं गुना जिलों में भी कड़ाके की ठंड रही। उन्होंने कहा कि ग्वालियर, दतिया एवं गुना में कोहरा रहा।
 
मिश्रा ने बताया कि प्रदेश में सबसे कम तापमान दतिया (2.8 डिग्री सेल्सियस) में दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटे में (बुधवार सुबह साढ़े 8 बजे से गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे तक) मध्यप्रदेश के 31 आईएमडी केंद्रों में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
 
मिश्रा ने बताया कि उत्तर भारत में बर्फबारी होने से वहां की ठंडी हवाएं मध्यप्रदेश की ओर बह रही हैं, जिससे प्रदेश में ठंड बढ़ी है। उन्होंने कहा कि अगले दो या तीन दिनों तक मध्यप्रदेश में इसी तहर की कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है।
 
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आगामी 24 घंटे में (गुरुवार सुबह साढ़े 8 बजे से शुक्रवार सुबह साढ़े 8 बजे तक) चंबल संभागों के जिलों में तथा राजगढ़, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, उज्जैन, शाजापुर, धार, ग्वालियर, दतिया एवं शिवपुरी जिलों में कहीं-कहीं पर शीतल दिन और धार, ग्वालियर एवं दतिया जिलों में कहीं-कहीं पर शीतलहर रहेगा। इसलिए अधिक समय तक ठंड के संपर्क में रहने से बचें।
 
इसके अलावा, आगामी 24 घंटे में ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में कहीं-कहीं पर घना कोहरा और जबलपुर, बालाघाट, टीकमगढ़ एवं छतरपुर जिलों में कहीं-कहीं पर हल्के से मध्यम कोहरा पड़ने की संभावना है।
 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख