sundarkand

सिग्नेचर ब्रिज पर 24 घंटे में दूसरा हादसा, युवक की मौत

Updated: शनिवार, 24 नवंबर 2018 (17:11 IST)
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वजीराबाद में नवनिर्मित सिग्नेचर ब्रिज पर शनिवार सुबह एक मोटरसाइकल फिसल जाने से उस पर सवार एक युवक की मौत हो गई और एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि सिग्नेचर ब्रिज पर 24 घंटे के भीतर यह दूसरा बड़ा हादसा है।


तिमारपुर थाने में सुबह 8:20 बजे सूचना मिली कि सिग्नेचर ब्रिज पर दो मोटरसाइकल सवार हादसे का शिकार हो गए हैं। पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर मोटरसाइकल सवारों को अस्पताल पहुंचाया जहां शंकर (24) को मृत घोषित कर दिया गया। वह गाजियाबाद का निवासी था और सेल्समैन का काम करता था।

हादसे के समय उसका सिर डिवाइडर से टकराया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उसके साथ मोटरसाइकल पर सवार किशोर दीपक (17) उसका रिश्ते का भाई था। उसे घुटने में चोट आई है। दोनों नांगलोई की ओर से आ रहे थे।

गौरतलब है कि शुक्रवार सुबह भी इसी ब्रिज पर एक दुर्घटना में दो मोटरसाइकल सवारों की मौत हो गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार तेज रफ्तार में थे। बाइक सवार भजनपुरा से वजीराबाद की तरफ जा रहे थे।

Show comments

सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला करने वाला कौन? निहंग की पहचान हुई, पुलिस पूछताछ में बताई हमले की वजह

BSNL के 2 रिचार्ज प्लान में बड़ा बदलाव, ₹1 वाले प्लान में घटे फायदे; ₹2,399 प्लान में मिली 47 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी

Bharat Tiwari : एनकाउंटर में मारे गए भारत तिवारी के परिवार को मिलेगी आर्थिक मदद और सरकारी नौकरी, बिहार सरकार का बड़ा फैसला

Air India के सभी पायलटों का होगा अनिवार्य डोप टेस्ट, Phuket-Delhi फ्लाइट हादसे के बाद बढ़ी सख्ती, नियमों से आगे बढ़कर लिया फैसला

ChatGPT और Google Gemini ने पार किया 1 अरब यूजर्स का आंकड़ा, AI की दुनिया में बदल गया मुकाबला

सभी देखें

Independence Day 2026 : लालकिले की सुरक्षा के लिए एंटी-ड्रोन शील्ड तैनात, 20 हजार से ज्यादा लोगों की जांच; दिल्ली में ट्रैफिक डायवर्जन

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

स्वतंत्रता दिवस पर मध्यप्रदेश में इन 47 पुलिस अफसरों और जवानों का मिलेंगे पदक, CM डॉ. मोहन यादव करेंगे सम्मान

प्रदेश की सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा को सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी, कहा- युवा वर्ष के रूप में मनाया जाएगा 2027

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

अगला लेख