suvichar
✕

संजय सिंह का योगी सरकार पर निशाना, हमें नक्सली बता रहे थे, CBI जांच में सामने आया सच

Updated: शनिवार, 19 दिसंबर 2020 (20:13 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के लखनऊ में शनिवार देर शाम आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों से बातचीत करते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजयसिंह ने हाथरस कांड को लेकर योगी सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि जब आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता व मैं खुद हाथरस की रेप पीड़िता बच्ची के लिए न्याय की मांग कर रहे थे तब न्याय देने की जगह योगी आदित्यनाथ हमें नक्सली बता रहे थे, षड्यंत्र के आरोप लगा रहे थे, मेरे ऊपर हमला तक करवाया गया,लेकिन सीबीआई रिपोर्ट आने के बाद सारा सच सामने आ गया है।
ALSO READ: COVID-19 : भारत में 16 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच, 29 दिनों में 90 लाख से 1 करोड़ हुई संक्रमितों की संख्‍या
आम आदमी पार्टी शुरू से कह रही थी कि सर्वोच्च न्यायलय के नियमानुसार पीड़िता के अंतिम बयान के आधार पर कार्रवाई करो और सीबीआई ने वही किया।
ALSO READ: कोर्ट का आदेश- कंगना रनौत के खिलाफ अख्तर की मानहानि शिकायत की जांच हो
आरोपी लड़कों की पॉलीग्राफी टेस्ट भी करवाया। इसके बाद सीबीआई ने माना की चारों लड़के बलात्कार के दोषी हैं। उन्होंने कहा कि आदित्यनाथजी आपकी सरकार ने एक दलित बच्ची के साथ अन्याय किया है और डीएम व एसपी ने बलात्कारियों को बचाने के लिए रात के अंधेरे में उसका शव जलवा दिया जिससे सबूत मिट जाएं। दूसरी तरफ आपकी सरकार की एडीजी लॉ एंड आर्डर ने कैमरे पर झूठ बोला कि हाथरस में बलात्कार हुआ ही नहीं।

आपने एक बेटी के साथ, पूरे दलित समाज के साथ बहुत बड़ा अन्याय किया है। अगर आपमें ज़रा-सी भी नैतिकता बची है तो फ़ौरन इस्तीफ़ा दे दीजिए। आपके कारण दलित समाज के सैकड़ों लोगों ने अपना धर्म छोड़कर बौद्ध धर्म की दीक्षा ले ली। आपने प्रदेश को शर्मसार कर दिया है।
ALSO READ: पाक गोलाबारी की आड़ में कश्मीर में घुसे आतंकी, सेना की नाकेबंदी
उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश में मासूमों के साथ हुए गैंगरेप, हत्या, बलात्कार, छेड़खानी के कारण हुई आत्महत्या के जितने भी मामले हैं, सभी को फास्ट ट्रेक कोर्ट में उच्च न्यायालय की निगरानी में चलवाया जाए क्योंकि आदित्यनाथ प्रशासन जनता का विश्वास खो चुकी है।

आम आदमी पार्टी हाथरस के पीड़ित परिवार के साथ पूरे दलित समाज के साथ मुश्तैदी से खड़े हैं। दलितों और पिछड़ों के ऊपर हो रहे अत्याचार के विरुद्ध पूरी की पूरी आम आदमी पार्टी न्याय दिलाने के लिए लड़ती रही है और आगे भी लड़ती रहेगी।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख