dharma sangrah
✕

मेरठ में महिला के साथ मनचले ने की गंदी हरकत, CCTV में कैद हुई छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated: सोमवार, 26 मई 2025 (21:17 IST)
मेरठ में एक शोहदे द्वारा महिला के गाल पर किस करने की एक शर्मनाक घटना सामने आई है। बाइक सवार शोहदा दिनदहाड़े बुर्का पहनी महिला से सड़क से गुजरते हुए अश्लील हरकत करता है, जिसके बाद पीड़ित महिला उसे जमकर गालियां सुनाती है, लेकिन मनचला वहां से फरार हो जाता है। यह पूरा वाकया क्षेत्र में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। मनचले की करतूत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए आरोपी शोहदे को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली एक गली की है, जहां बुर्काधारी महिला एक बच्चे के साथ मार्ग से गुजर रही थी, तभी एक बाइक पर सवार युवक बीच रास्ते में महिला के सामने आकर रुका और उसके गाल पर किस करके फरार हो गया। महिला ने उसकी इस गंदी हरकत का विरोध किया और जमकर बुरा-भला कहा, वायरल वीडियो में महिला कह रही है कि तेरे घर में मां-बहन नहीं है। यह सारी घटना वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में साफ-साफ रिकॉर्ड हो गई।
ALSO READ: मेरठ में सौरभ राजपूत की क्यों हुई थी हत्या, पुलिस ने चार्जशीट में लगाया यह आरोप
पुलिस ने जैसे ही सोमवार की दोपहर वायरल वीडियो को देखा तो हैरान रह गई। आरोपी की धरपकड़ के लिए दो टीमें गठित की गईं। सीसीटीवी फुटेज की जांच-पड़ताल में बाइक का नंबर दिखाई दिया, जिस पर मनचला सवार था, बाइक नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान सुहेल नाम के युवक के रूप में हुई। पुलिस ने लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के लखीपुरा गली नंबर 16 में स्थित उसके घर पर दबिश देकर सुहेल को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस हिरासत में आरोपी सुहेल अपने लड़खड़ाते कदमों से बाहर आया, जिसको देखकर कहा जा सकता है कि थाने में सुहेल की मेहमाननवाजी जमकर हुई है, जिसके चलते वह लड़खड़ा रहा है। पुलिस गिरफ्त में आरोपी ने अपनी गंदी हरकत पर पछतावा जताते हुए कान पकड़कर माफी मांगी। उसने कहा कि आगे कभी ऐसी हरकत नहीं करेगा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ महिला से छेड़छाड़ और अश्लीलता फैलाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ALSO READ: नहीं पसंद थी मौलाना की दाढ़ी, क्लीन शेव देवर के साथ फरार हुई बेगम, मेरठ में चौंकाने वाला मामला
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बहन-बेटियों के साथ इस तरह की घटनाओं को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वायरल वीडियो के आधार पर चंद घंटों के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और पुलिस सख्त सजा दिलाने के लिए मजबूत परैवी करेगी, ताकि भविष्य में कोई ऐसी हरकत करने से पहले दस बार सोचे।
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख