dipawali
✕

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 9 आईपीएस अधिकारियों का तबादला

Updated: मंगलवार, 15 जून 2021 (13:29 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रशासनिक फेरबदल में भी लगे हुए हैं। ताजा मामले में 9 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इससे पहले भी कुछ आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए थे। 
 
जानकारी के मुताबिक मेरठ, मुरादाबाद, जौनपुर, अमरोहा, बांदा और कौशाम्बी के पुलिस कप्तान बदले गए हैं, जबकि जौनपुर और अमरोहा एसपी को पुलिस मुख्‍यालय अटैच कर दिया गया है। एसएसपी मुरादाबाद प्रभाकर चौधरी को मेरठ की कमान सौंपी गई है, पवन कुमार को एसएसपी मुरादाबाद बनाया गया है। कुमार अभी तक पुलिस मुख्‍यालय से संबद्ध थे। 
 
जौनपुर एसपी राजकरण नैयर को डीजीपी मुख्यालय में जिम्मेदारी मिलेगी, एसपी बांदा सिद्धार्थ शंकर मीणा प्रयागराज में एसपी रेलवे होंगे। 15वीं वाहिनी पीएसी आगरा की सेनानायक आईपीएस पूनम को अमरोहा एसपी की जिम्मेदारी निभाएंगी। वहीं, कौशाम्बी एसपी अभिनंदन अब एसपी बांदा होंगे। राधेश्याम उनकी जगह कौशांबी की कमान संभालेंगे। एसपी अमरोहा की जिम्मेदारी निभा रहीं सुनीति को डीजीपी मुख्यालय भेजा गया है। 

Show comments

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

सभी देखें

CM योगी का बड़ा फैसला, 1057 नवचयनित दरोगाओं की 84.56 करोड़ रुपये की रिकवरी माफ, जानिए किसे मिलेगा फायदा

LIVE: किश्तवाड़ में 2 लापता SPO के शव बरामद

किश्तवाड़ में लापता हुए दोनों SPO के मिले शव, शरीर पर थे गोलियों के निशान

किश्तवाड़ के जंगलों में फायरिंग के बाद 2 SPO लापता; मोबाइल बंद, सर्च ऑपरेशन जारी

यौन उत्पीड़न के आरोपी सांसद अकोइजम को बड़ी जिम्मेदारी देने पर भड़कीं स्मृति ईरानी, कांग्रेस पर बोला तीखा हमला

अगला लेख