Daily Horoscope

योगी सरकार के 7 साल, 25 करोड़ की आबादी वाले यूपी में नहीं हुआ एक भी दंगा

Updated: रविवार, 11 फ़रवरी 2024 (10:59 IST)
Yogi Adityanath news in hindi : उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने नई दिल्ली स्थित डॉ.अम्बेडकर इंटररनेशनल सेन्टर में आयोजित सुशासन महोत्सव-2024 में कहा कि प्रदेश सरकार के 7 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। इन 7 वर्षों में 25 करोड़ आबादी के इस प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ। प्रदेश में सुरक्षा का बेहतर वातावरण है।
 
उन्होंने कहा कि यह अचानक नहीं हुआ। इसके लिए पुलिस व्यवस्था में सुधार तथा प्रदेश के 7 जनपदों में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू करनी पड़ी है। भर्ती की प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से आगे बढ़ाना पड़ा है। 1 लाख 55 हजार से अधिक पुलिस कार्मिकों की भर्ती की गई है। प्रशिक्षण तथा कैपेसिटी बिल्डिंग क्षमता का विस्तार किया गया है। इसके लिए अनेक कार्यक्रम भी चलाए गए हैं।
 
योगी ने कहा कि पुलिस को तकनीक से जोड़ने का कार्य किया गया है। स्टेट फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट का गठन किया गया। कमिश्नरी और रेंज स्तर पर फॉरेंसिक लैब तथा प्रत्येक जनपद में साइबर थाने की स्थापना की गई।

उन्होंने कहा कि रिस्पॉन्स टाइम को न्यूनतम स्तर तक लाना पड़ा। जिसके परिणामस्वरूप प्रदेश की कानून व्यवस्था एक मॉडल के रूप में हम सभी के सामने हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख