1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. 6 year old child dies in attack by pack of stray dogs

UP: आवारा कुत्तों के झुंड के हमले में 6 साल के बच्‍चे की मौत

6 year old child dies in attack by pack of stray dogs
stray dog attack: मुजफ्फरनगर में आवारा कुत्तों (stray dogs) के झुंड के हमले में 6 साल के एक बच्‍चे की मौत हो गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी रूपाली देवी ने गुरुवार को बताया कि नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित होशियारपुर गांव का निवासी देव (6) बुधवार शाम खेतों में खेल रहा था, तभी कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। इस हमले में वह बुरी तरह जख्‍मी हो गया।

 
उन्‍होंने बताया कि आसपास मौजूद लोग उसे नाजुक हालत में अस्‍पताल ले गए, जहां डॉक्‍टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। देवी ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। घटना की सूचना नगर निगम के अधिकारियों को भी दे दी गई है और आवारा कुत्तों को हटाने की मांग की गई है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
क्या किसान आंदोलन में अलग-थलग पड़ गए हैं राकेश टिकैत?