Hanuman Chalisa
✕

बदायूं में 6 बंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिले, जहर दिए जाने का संदेह

Updated: शनिवार, 3 मई 2025 (16:40 IST)
बदायूं (यूपी)। बदायूं जिले में 6 बंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए और पुलिस ने उन्हें जहर दिए जाने का संदेह जताया है। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार को उसहैत थाना क्षेत्र के नगला शिंभू इलाके में हुई जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
 
अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) अमित किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि 6 बंदरों की मौत की सूचना मिलने पर हमने जांच के लिए दो टीम बनाई हैं। स्थानीय निवासियों से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार संदेह है कि गांव के ही किसी व्यक्ति ने बंदरों को जहर दिया है। हम फिलहाल उस व्यक्ति की पहचान करने में जुटे हैं।
 
सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में दावा किया गया है कि एक स्थानीय ग्रामीण ने समुदाय में तनाव भड़काने के लिए बंदरों को जहर खिलाया। श्रीवास्तव ने कहा कि गांव में स्थिति शांतिपूर्ण है। मृत मिले बंदरों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की कि अभी तक कोई औपचारिक शिकायत (तहरीर) दर्ज नहीं की गई है। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और औपचारिक शिकायत के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

सिवनी पुलिस कांड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सख्त, ASP-SDOP समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

पराली पर शिवराज की 'क्लीनचिट' से गदगद हुई AAP! अब आप को कृषि मंत्री की कुर्सी जाने की चिंता

"सावरकर पर अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं!" शिवसेना शिंदे गुट ने फाड़े सोनिया गांधी की किताब के पन्ने

दाहोद में CM पटेल का तीन दिवसीय दौरा, आदिवासी परिवारों के घर भोजन और युवाओं से संवाद

सरेंडर नहीं करूंगा, अल्‍लाह के पास जाऊंगा, सुरक्षाबलों ने लतीफ भट्ट को भेज दिया दोजख

अगला लेख