biodatamaker
✕

UP : बदायूं, मेरठ में मुठभेड़ में 6 गो तस्कर गिरफ्तार, 2 को गोली भी लगी

Updated: रविवार, 24 सितम्बर 2023 (17:24 IST)
बदायूं और मेरठ जिले में रविवार को अलग-अलग मुठभेड़ के बाद 6 गो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है और इनमें से दो को गोली भी लगी हैं। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बदायूं जिले के उझानी क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) शक्ति सिंह ने बताया कि मोहनुद्दीनपुर गांव का है। पुलिस को आज सूचना मिली कि कुछ लोग स्थानीय निवासी जुम्मी के घर पर गोकशी कर रहे हैं।
 
उन्होंने बताया कि सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वहां आरोपियों ने पुलिस पर गोली चलानी शुरू कर दी।
 
सिंह ने बताया कि जवाबी कार्रवाई पुलिस की गोली एक बदमाश के पैर में जा लगी। मुठभेड़ के बाद टीम ने चारों को गिरफ्तार कर लिया और उनके कब्जे से कथित तौर पर प्रतिबंधित मांस बरामद किया जिसे परीक्षण के लिए लैब को भेजा जा रहा है।
 
उन्होंने बताया कि कथित तौर पर मांस से लदी दो महंगी कारें भी बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपियों की पहचान उजागर नहीं की है।
 
उधर, मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रोहित सिंह सजवाण ने बताया, ‘‘थाना जानी पुलिस को आज तड़के सूचना मिली कि सिवालखास के जंगल में खानपुर मार्ग पर कुछ तस्कर कथित तौर पर गोकशी की योजना बना रहे हैं। थाना जानी के प्रभारी प्रजन्त त्यागी की अगुवाई में टीम बताये हुए स्थान पर पहुंच कर घेराबंदी कर ली।’’
 
उन्होंने कहा कि बदमाशों ने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। उसकी पहचान धारा चौक निवासी साजिद के रूप में हुई है।
 
उन्होंने बताया कि एक अन्य तस्कर शकील (40) को भी घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया, जबकि एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
 
एसएसपी ने बताया कि उनके पास से एक तमंचा, एक कारतूस, कुछ उपकरण, दो गोवंश और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। उन्होंने कहा कि मामले में आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। भाषा 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख