Hanuman Chalisa
✕

शाहजहांपुर में दीवार गिरने से मां और 4 बच्चों की मौत, सीएम ने की मुआवजे की घोषणा

Updated: शुक्रवार, 17 जुलाई 2020 (12:07 IST)
शाहजहांपुर (यूपी)। जिले के वाजिद खेल मोहल्ले में शुक्रवार सुबह बरामदे में सो रहे एक परिवार के ऊपर दीवार गिर जाने के कारण मलबे में दबकर मां और 4 बच्चों की मौत हो गई जबकि 1 बच्चा घायल हो गया। वहीं लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया और घायल बच्चे के समुचित इलाज के निर्देश दिए।
ALSO READ: कानपुर में कच्ची दीवार गिरने से 3 मासूमों की मौत
जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि शहर कोतवाली अंतर्गत वाजिद खेल मोहल्ले में रहने वाली शबनम अपने घर में बने कमरे के बाहर फर्श पर अपने बच्चों के साथ सो रही थी। शुक्रवार सुबह बंदरों ने पड़ोसी की दीवार गिरा दी।
 
उन्होंने बताया कि दीवार का मलबा फर्श पर सो रही शबनम व अन्य पर गिरा। मलबे में दबने से शबनम (42) एवं उसके बच्चों रूबी (20), शाहबाज (5), चांदनी (3) व सोहेब (8) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि साहिल 15 गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। शबनम के पति की पहले ही मौत हो गई है तथा शबनम ही अपने इन बच्चों का सहारा थी।
 
सिंह ने बताया कि सूचना पर वह तथा पुलिस अधीक्षक एस. आनंद तथा प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और दीवार के मलबे के नीचे दबे शवों को बाहर निकलवाया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
 
उधर लखनऊ में एक सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद शाहजहांपुर में दीवार गिरने की दुर्घटना में एक परिवार के 5 सदस्यों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक-संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री पीड़ित सहायता कोष से 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा इस हादसे में घायल बच्चे का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। (भाषा)

Show comments

हमारे ब्रेस्ट खींचे गए, कपड़े फाड़ दिए गए, प्रदर्शनकारी लड़कियों ने राहुल गांधी को बताया अपना दर्द

राहुल गांधी के खिलाफ महिला पत्रकार ने दर्ज कराई शिकायत, जानें सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचे इस पूरे मामले की असल वजह

CJP नेता अभिजीत दिपके को सशर्त जमानत, बॉन्ड की शर्त के बाद अब आंदोलन का क्या होगा?

ग्रेटर नोएडा में दो सीक्रेट ड्रग लैब्स का भंडाफोड़, बड़ी मात्रा में सिंथेटिक ड्रग्स और केमिकल जब्त

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इंटरनेट बच्चों का मौलिक अधिकार, पूर्ण रोक गलत

सभी देखें

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, घटना का वाडियो आया सामने, मामले की जांच में जुटी पुलिस

गोवा में गरजे राहुल गांधी, बोले- वोट चोरी के पीछे ज्ञानेश कुमार, बच नहीं पाएंगे CEC

ईरान के नए रक्षामंत्री अखलाघी ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी, बोले- 'सभी फ्रंट पर जंग खत्म हुए बिना नहीं रुकेगा युद्ध'

Trump Tariff Relief : भारत को रूस से तेल खरीदने पर राहत, ट्रंप 60 दिन में तय करेंगे आगे की रणनीति

MD Weather Today: उत्तर भारत में गर्मी और धूप, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली-UP समेत देशभर का मौसम

अगला लेख