Hanuman Chalisa
✕

सोनभद्र में बड़ा हादसा, कुंभ स्नान करके लौट रहे 4 श्रद्धालुओं की मौत

Updated: सोमवार, 10 फ़रवरी 2025 (11:23 IST)
Sonbhadra news in hindi : उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में आज सुबह  बेलोरो और ट्रेलर की जबरदस्त टक्कर हो गई। आमने सामने हुई टक्कर की भीषणता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बेलोरो गाड़ी के परखच्चे उड़ गए, उसमें सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 6 घायल़ों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। सभी मृतक और घायल प्रयागराज में कुंभ स्नान करके छत्तीसगढ़ के रायपुर लौट रहे थे। वापस लौट रहे थे।
 
प्रयागराज कुम्भ स्नान करके छत्तीसगढ़ के रायपुर लौट रहे श्रृद्धालुओं को यह अंदाजा भी नही रहा होगा कि यह तीर्थ यात्रा उनकी अंतिम यात्रा बन जायेगी। रविवार सुबह सोनभद्र जिले के बभनी के दरनखाड़ के पास बेलोरो और ट्रेलर की आमने-सामने भिड़ंत हुई।
 
इस हादसे में बेलोरो सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी है, 6 घायल श्रद्धालुओं की हालत गंभीर बननी हुई है। हादसे के बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और तत्काल प्रभाव से पुलिस के साथ मिल कर घायल़ों को सामुदायिक केन्द्र भेजा गया है।
 
मृतकों में 30 वर्षीय लक्ष्मीबाई, 37 वर्षीय अनिल प्रधान, 58 साल के ठाकुर राम और उनकी 56 वर्षीय पत्नी रुक्मिणी यादव शामिल है, सभी मृतक छत्तीसगढ़ के रहने वाले है। घायलों में रामकुमार यादव, दिलीप देवी, अभिषेक यादव, अहान यादव, योगी लाल,  सुलेन्दरी देवी, हर्षित शामिल है इन सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

शहीदों के परिवारों को गृह जिले में सरकारी नौकरी और 50 लाख तक स्टांप छूट; सीएम योगी ने पूर्व सैनिकों के लिए किए बड़े ऐलान

गिग वर्कर्स की बल्ले-बल्ले! तेलंगाना सरकार देगी 10 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस, हर राइड पर होगी बचत; राहुल गांधी का बड़ा ऐलान

एक सेकंड की देरी और चली जाती बेजुबान की जान, बाइक सवार ने ऐसे रोका ट्रैफ‍िक बचाई जान, हुई वाह वाही

साबरमती एक्सप्रेस अग्निकांड पर सोनिया गांधी के दावे को राकेश अस्थाना ने क्यों नकारा? पूर्व एसआईटी प्रमुख के बड़े खुलासे

क्‍या शेख हसीना की बांग्‍लादेश वापसी होगी, भारत ने रखी दो शर्तें?

अगला लेख