suvichar

बढ़ गया प्रभु श्री राम की जन्म स्थली अयोध्या का दायरा,343 गांव और हुए शामिल...

Updated: शनिवार, 12 दिसंबर 2020 (10:03 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या को भव्य रूप देने के लिए जहां सरकार तेजी के साथ काम कर रही है तो वही अयोध्या के परिक्षेत्र का भी विस्तार भी सरकार तेजी के साथ कर रही है।

इसके चलते शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक में अयोध्या में 343 गांव और शामिल करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। अब अयोध्या का दायरा 872.81 वर्ग किलोमीटर हो गया है।
 
मिली जानकारी के अनुसार मंत्रिपरिषद ने अयोध्या विकास क्षेत्र का सीमा विस्तार करते हुए नगर निगम अयोध्या, नगर पंचायत भदरसा, जनपद अयोध्या तथा नगर पालिका परिषद नवाबगंज, जनपद गोण्डा के सम्पूर्ण क्षेत्र सहित जनपद अयोध्या के 154 राजस्व ग्राम, जनपद गोण्डा के 63 राजस्व ग्राम एवं जनपद बस्ती के 126 राजस्व ग्राम सहित कुल 343 राजस्व ग्रामों के सम्पूर्ण क्षेत्र को सम्मिलित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है।
 
अयोध्या विकास क्षेत्र के सीमा विस्तार से इन क्षेत्रों का निरन्तरता की दृष्टि से सुनियोजित विकास सम्भव होगा।इन क्षेत्रों के अयोध्या विकास क्षेत्र में सम्मिलित होने से विश्व की धार्मिक एवं सांस्कृतिक नगरी अयोध्या के प्राचीन पुरातात्विक महत्व के क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास होने के साथ ही पर्यटन की दृष्टि से एक अलग पहचान संभव हो सकेगी।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख