suvichar

गिरिराज सिंह बोले, IVF तकनीक से हर वर्ष 31 लाख बछिया होंगी तैयार

Updated: सोमवार, 5 जुलाई 2021 (13:04 IST)
बरेली (उत्तरप्रदेश)। केंद्रीय पशुपालन, मत्स्य एवं डेयरी मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि देश में हर साल 1 लाख बछिया (गाय के मादा बच्चे) तैयार करने वाले 31 तकनीकी केंद्र बनाए जा रहे हैं। इनमें से हर बछिया बड़ी होकर रोजाना 30 लीटर दूध देगी।

ALSO READ: 'इस' और 'उस' आपातकाल के बीच का असली सच क्या है?
 
बरेली के 3 दिवसीय दौरे पर आए सिंह ने रविवार को बातचीत में कहा कि केंद्र सरकार की परियोजना के तहत देश में 31 तकनीकी केंद्रों पर तेजी से काम चल रहा है। इनमें से हर केंद्र पर आईवीएफ (इन विट्रो फर्टिलाइजेशन) तकनीक से प्रतिवर्ष 1 लाख बछिया पैदा होंगी। इस प्रकार प्रतिवर्ष देश में 31 लाख बछिया जन्म लेंगी। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के तहत 5 लीटर दूध देने वाली गाय से जो बछिया जन्म लेगी, वह बड़ी होकर 30 लीटर दूध देगी। इन 31 तकनीकी केंद्रों में से 3 केंद्र उत्तरप्रदेश के बहेड़ी (बरेली), बाराबंकी और मथुरा जिलों में स्थापित होंगे।

ALSO READ: उत्तराखंड में येलो अलर्ट जारी, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना
 
सिंह ने आईवीएफ तकनीक को राज्यों के लिए मॉडल करार देते हुए कहा कि राज्य में कृत्रिम गर्भाधान के जरिए दुधारू पशुओं की संख्या में 17 फीसदी वृद्धि हुई है। कृषि और पशुपालन में युवाओं का रुझान बढ़ा है और इसका परिणाम भी दिखने लगा है कि अब विद्यार्थी अच्छे पैकेज की नौकरी की तरफ न जाकर आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर कम लागत में कृषि और पशुपालन क्षेत्र में अच्छी आमदनी कर रहे हैं। सिंह ने अपने 3 दिवसीय बरेली दौरे पर आईवीआरआई, सीएआरआई और रुहेलखंड विश्वविद्यालय के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया।(भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

योगी सरकार के जीरो पावर्टी अभियान से प्रतापगढ़ के 32000 परिवारों की चमकेगी किस्मत

जनता दर्शन में CM योगी का बड़ा निर्देश, बोले- हर जरूरतमंद का बने आयुष्मान कार्ड

बीमारू यूपी नहीं था, उसे चलाने वाले राजनेताओं की मानसिकता थी बीमारू : योगी

अगला लेख