dharma sangrah

नोएडा में मुठभेड़ के बाद 3 बदमाश गिरफ्तार, हथियार और नकदी बरामद

Updated: सोमवार, 18 नवंबर 2024 (12:34 IST)
encounter in noida: उत्तरप्रदेश के नोएडा में सोमवार और रविवार रात को मुठभेड़ की अलग अलग घटनाओं के बाद पुलिस ने 2 इनामी बदमाश समेत 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया और उनके पास से हथियार, नकदी एवं अन्य सामग्री जब्त की। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि आज तड़के सेक्टर 42 के जंगल के पास जांच कर रही सेक्टर 39 थाने की पुलिस ने मोटरसाइकल से 2 बदमाशों को आते हुए देखा। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो बदमाश उन पर गोली चलाकर भागने लगे।ALSO READ: Manipur : उग्रवादियों ने की महिला की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों ने लगाया यह आरोप
 
उन्होंने बताया कि पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया और उन्हें घेर लिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बदमाशों की पहचान हरियाणा के गुरुग्राम निवासी नीरज मल शेख और राजकुमार विश्वास के रूप में हुई है। दोनों मूल रूप से पश्चिम बंगाल के निवासी हैं।
 
मिश्रा ने बताया कि दोनों बदमाशों के खिलाफ सेक्टर 39, सेक्टर 48 सहित नोएडा के कई थानों में विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज हैं। इनकी गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। उन्होंने बताया कि बदमाशों के पास से पुलिस ने 2 देसी तमंचा, करीब 80 लाख रुपए मूल्य के आभूषण और 1,35,000 रुपए नकद बरामद किए हैं। बदमाशों ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में चोरी की कई वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।ALSO READ: बालाघाट में नक्सलियों से मुठभेड़ में हॉक फोर्स के कांस्टेबल को लगी गोली, CM यादव ने दिए बेहतर उपचार के निर्देश
 
अपर उपायुक्त ने बताया कि नीरज मल शेख के खिलाफ गुरुग्राम, नोएडा के विभिन्न थानों में 8 तथा राजकुमार के खिलाफ एनसीआर के विभिन्न थानों में 8 मामले दर्ज हैं, वहीं रविवार रात को मुठभेड़ के बाद सूरजपुर थाने की पुलिस ने एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया।
 
पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि कल रात को मिग्सन ग्रीन तिराहे के पास जांच कर रही पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकल से एक बदमाश को आते हुए देखा। संदेह होने पर पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा।
 
उन्होंने बताया कि पुलिस ने बदमाश का पीछा किया और उसे घेर लिया। खुद को पुलिस से घिरा पाकर बदमाश ने पुलिस पर गोली चलाई जिसके जवाब में की गई पुलिस की गोलीबारी में बदमाश घायल हो गया। उसकी पहचान खोड़ा कॉलोनी निवासी मयंक (35) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि बदमाश के पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा, कारतूस, लूटा हुआ मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकल बरामद की है। उन्होंने बताया कि बदमाश सूरजपुर थाने में दर्ज लूट के एक मामले में वांछित था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Ather Konarc vs Bajaj Chetak: किस Electric Scooter में है ज्यादा दम? कीमत, रेंज, स्पीड और फीचर्स की पूरी तुलना

Nepal Flood : बड़ी बाढ़ आ रही है, भागो, अनजान शख्स बना फरिश्ता, बची 370 से ज्यादा जानें, स्कूल में ऐसे हुआ जिंदगी का सबसे बड़ा Rescue

CJP Protest Marc h: 5 सितंबर के दिल्ली मार्च पर SC ने क्यों नहीं लगाई रोक? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

YouTube Creators की बल्ले-बल्ले, Amazon के साथ शुरू हुआ नया Affiliate फीचर, वीडियो से होगी अतिरिक्त कमाई

H-1B वीज़ा का झटका बनेगा नया मौका, भारत में मिल सकती है ग्लोबल पैकेज वाली जॉब्स, जानिए कैसे बदल रहा है IT सेक्टर का गणित?

सभी देखें

खटीमा में सीएम धामी ने उठाया चाय का लुत्फ, राहुल गांधी पर साधा निशाना

शहबाज शरीफ के सामने गरजे पीएम मोदी, आतंकवाद पर दोहरे मापदंड नहीं चलेंगे, जड़ से खत्म करना होगा इकोसिस्टम

7.8% की शानदार विकास दर के बीच पीएम मोदी ने क्यों की सोना नहीं खरीदने की अपील?

अखिलेश यादव पर भड़के संगीत सोम: PDA की नई परिभाषा गढ़कर बोले- वे तो अपराधियों के 'अब्बा' हैं

LIVE: एससीओ समिट 2026 में शामिल हुए पीएम मोदी, जिनपिंग से मिलाया हाथ

अगला लेख