biodatamaker
✕

मेरठ में ATS ने छापेमारी करते हुए 3 लोग लिए हिरासत में!

Updated: रविवार, 7 मई 2023 (15:21 IST)
ATS raid in Meerut : एंटी टेरेरिस्ट स्क्वाड की एक टीम ने शनिवार देर शाम ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए मेरठ से 3 लोगों को हिरासत में लिया है। एटीएस की यह कार्रवाई उस समय हुई है जब उत्तर प्रदेश में निकायों के चुनाव चल रहे हैं। मिली जानकारी के मताबिक हिरासत में लिए गए लोगों के तार पीएफआई से जुड़े हुए हैं।
 
पुलिस सूत्रों का कहना है कि निकाय चुनावों में हिंसक वारदातों को पीएफआई द्वारा अंजाम दिए जाने के इनपुट्स एटीएस को मिले थे जिसके बाद षड्यंत्र में शामिल संभावित लोगों के ख़िलाफ़ कार्रवाई का दौर जारी है। गौरतलब यह भी है कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में से एक समाजवादी पार्टी का नेता है।
 
आतंकवाद निरोधी दस्ते ने मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना इलाके से सपा नेता अब्दुल खालिक और अताररहमान को हिरासत में लिया है, जबकि मेरठ के थाना मवाना के हीरालाल मौहल्ले से मोहम्मद मुसफ उर्फ मूसा को दबोचा गया। एटीएस तीनों को अपने साथ पूछताछ के लिए ले गई है। इन तीनों व्यक्तियों के तार पीएफआई से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं। एटीएस हिरासत में लिए गए तीनों व्यक्तियों को अपने साथ पूछताछ के लिए ले गई है।
 
मिली जानकारी के मुताबिक अब्दुल बुलदंशहर विकास प्राधिकरण का सदस्य रह चुका है। समाजवादी पार्टी के साथ वह भारतीय किसान यूनियन यानी भाकियू में भी सक्रिय रहा हैं। अब्दुल पिछले 20 सालों से राजनीति में सक्रिय है।
 
पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी अब्दुल काफी दिनों से पीएफआई से जुड़ा हुआ है और सीएए हिंसा में भी उसे शामिल बताया जा रहा है। अब्दुल लिसाड़ी गेट क्षेत्र में अपने भाई के यहां सपरिवार आया हुआ था। उसके करीबियों का कहना है कि अब्दुल की पत्नी किडनी संबंधी रोग से पीड़ित है जिसका इलाज मेरठ में डॉ. पाहवा के यहां चल रहा है। इसी वजह से वह मेरठ में अपने भाई के घर आया था। अब्दुल का भाई मेरठ के पीरवाली गली थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र का निवासी है।
 
अब्दुल के बेटे जैद ने मीडिया को यह भी जानकारी दी कि उसके पिता ने मई 2022 में SDPI ज्वाइन की थी, लेकिन कुछ दिनों बाद यानी 22 जून 2022 को त्याग पत्र दे दिया था।
 
एटीएस की टीम ने लिसाड़ी गेट क्षेत्र के शाहजहां कालोनी गली नम्बर 4 से अताररहमान को भी हिरासत में लिया है।
 
अताररहमान एक निजी स्कूल के संचालक हैं। अताररहमान की पत्नी के मुताबिक वह मानसिक रोगी हैं, जिसका इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि शनिवार की शाम कुछ लोग सादी वर्दी में आए जिनके साथ पुलिस के तीन-चार लोग थे, उन्हें बातचीत के बाद उठाकर ले गए। अताररहमान की पत्नी रुखसार का कहना है कि वह बीमार है और दवा उनके पास नही है। यदि मालूम होता कि वह हिरासत में जा रहें है तो दवा दे देते। उन्हें नहीं मालूम कि उन्हें कहां ले जाया गया है।
 
वही पुलिस ने मवाना थाना क्षेत्र मुसफ उर्फ मूसा को भी हिरासत में लिया है। मुसफ क्षेत्र में मूसा के नाम से मशहूर है। पुलिस शक है कि वह पीएफआई से जुड़ा है और सीएए हिंसा में शामिल था। अचानक से एटीएस की छापेमारी से मेरठ में हड़कंप मचा हुआ है। माना जा रहा है कि एटीएस के पास स्थानीय निकाय चुनावों में गड़बड़ी के इनपुट थे, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है।
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

तुर्किये-पाकिस्तान समेत 4 देशों ने किया 'बद्र' रक्षा समझौता, भारत के लिए क्या मायने?

पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, बांध में डूबने से 2 युवकों की मौत, 3 घायल

MP : दिवाली-त्योहारों पर कार्बाइड गन और लैम्प पर सख्ती, CM डॉ. मोहन यादव बोले- हादसा हुआ तो कलेक्टर-SP होंगे जिम्मेदार

मार्को रुबियो पहुंचे जामनगर रिफाइनरी, न्यू एनर्जी गीगा-फैक्ट्री और डेटा सेंटर में अमेरिकी कंपनियों से सहयोग पर चर्चा

8-10 मिनट में मौके पर पहुंची यूपी पुलिस, बचीं कई जिंदगियां; योगी सरकार में पुलिस बजट 2.7 गुना बढ़ा

अगला लेख