ramcharitmanas

काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं से दुर्व्यवहार और ठगी करने वाले 21 लोग गिरफ्तार

पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के आदेश पर थाना दशाश्वमेध व थाना चौक पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 21 ऐसे व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जो दर्शन के नाम पर श्रद्धालुओं से दुर्व्यवहार कर रहे थे एवं उनसे अवैध रूप से धन वसूल रहे थे।

Updated: बुधवार, 11 जून 2025 (11:56 IST)
Kashi Vishwanath Dham News: भगवान के दर पर भी भोले-भाले भक्तों को ठग बख्श नहीं रहे हैं। पिछले काफी समय से वाराणसी पुलिस (Varanasi police) को सूचना मिल रही थी कि श्री काशी विश्वनाथ धाम (Shri Kashi Vishwanath Dham) में श्रद्धालुओं और पर्यटकों को दर्शन कराने के नाम पर ठग सक्रिय हैं। जिसके चलते पुलिस ने सुगम एवं बेहतर सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से वाराणसी पुलिस ने एक बड़ा अभियान चलाया। पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के आदेश पर थाना दशाश्वमेध व थाना चौक पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 21 ऐसे व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जो दर्शन के नाम पर श्रद्धालुओं से दुर्व्यवहार कर रहे थे एवं उनसे अवैध रूप से धन वसूल रहे थे।
 
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई को अंजाम दिया : पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देशन में पुलिस उपायुक्त काशी जोन एवं अपर पुलिस उपायुक्त तथा सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध के पर्यवेक्षण में कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई को अंजाम दिया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों पर धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत निवारक कार्रवाई की गई है।ALSO READ: सोनम ने ही कराई पति राजा की हत्या, यूपी में सरेंडर किया, 3 आरोपी भी गिरफ्तार
 
पुलिस ने बताया कि ये लोग दूरदराज से आए श्रद्धालुओं को वीआईपी दर्शन के नाम पर फंसाते और उनसे मोटी रकम वसूलते थे। भक्तों को जब वीआईपी दर्शन नही मिल पाता तो विरोध करने पर यह उनके साथ अभद्र व्यवहार करते थे। लंबे समय से पुलिस को दुर्व्यवहार और अभद्रता की भी शिकायतें मिली थीं।
 
ये हुए गिरफ्तार :  गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में वाराणसी के विभिन्न थाना क्षेत्रों जैसे चौक, दशाश्वमेध, भेलूपुर, आदमपुर और सिगरा के निवासी शामिल हैं। इनमें निखिल पाण्डेय, प्रतीक सिंह, मोनू सिंह, विशाल पाण्डेय, ईशान मिश्रा, संजय पाण्डेय, मनीष पाण्डेय, अजय कुमार, बृजेश कुमार सहित अन्य नाम प्रमुख हैं।
 
ALSO READ: कौन है बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का मास्टरमाइंड जीशान अख्तर, जिसे कनाडा पुलिस ने किया गिरफ्तार
 
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला (थाना दशाश्वमेध), प्रभारी निरीक्षक विमल कुमार मिश्रा (थाना चौक), उपनिरीक्षक अजितेश कुमार चौधरी, उपनिरीक्षक योगेन्द्र प्रताप सिंह, विजय कुमार सिंह तथा अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे जिन्होंने इस अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।
 
काशी विश्वनाथ धाम यानी बाबा का धाम देश-विदेश के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। ऐसे में मंदिर परिसर व आसपास के क्षेत्रों में शांति, सुरक्षा और पारदर्शिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस अभियान के माध्यम से पुलिस ने यह संदेश दिया है कि श्रद्धालुओं की सुविधा में बाधा उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।ALSO READ: दिल्ली में 66 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, अवैध रूप से रह रहे थे ये 11 परिवार
 
पुलिस कमिश्नरेट ने बाबा के भक्तों और आम जनता से अपील की है कि यदि वह किसी भी प्रकार की ठगी करने वाले या दर्शन करवाने के नाम पर अवैध वसूली करता दिखाई दे तो तुरंत पुलिस सहायता केन्द्र से शिकायत करें। मंदिर परिसर में शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए और आम जनमानस को ठगों से बचाने के लिए पुलिस का यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

क्या राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी का बदलेगा विभाग? मोदी कैबिनेट में फेरबदल की अटकलों के बीच उठे बड़े सवाल

दिल्ली-बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश, 4 दिन का अलर्ट

LIVE: नेपाल में बाढ़ से 1200 से ज्यादा की मौत, सतना में मंदाकिनी खतरे के निशान से ऊपर

मुंबई और कोलकाता जैसे शहरों पर जलवायु के गंभीर खतरे का डर

Top News 3 September: 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा बयान

अगला लेख