Daily Horoscope
✕

ईडी ने UP परीक्षा प्रश्नपत्र लीक के 2 मास्टरमाइंड को लिया हिरासत में

Updated: मंगलवार, 19 नवंबर 2024 (23:33 IST)
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को कहा कि उत्तरप्रदेश पुलिस कांस्टेबल (Police constable) भर्ती परीक्षा तथा राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा 2023 में आयोजित की गई अन्य भर्ती परीक्षाओं में प्रश्नपत्रों के कथित लीक से संबंधित एक मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उसने 2 'मास्टरमाइंड' आरोपियों को हिरासत में लिया है।ALSO READ: अखिलेश बोले योगी बनाम प्रतियोगी छात्र हुआ माहौल, केशव मौर्य की पुलिस को नसीहत
 
लखनऊ की विशेष मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) अदालत के निर्देश पर रवि अत्रि और सुभाष प्रकाश को हिरासत में लिया गया। उत्तरप्रदेश पुलिस ने प्रश्नपत्र 'लीक' मामले में दोनों को गिरफ्तार किया था और दोनों जेल में निरूद्ध थे। ये दोनों उत्तरप्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा प्रश्नपत्र लीक और 2023 में उत्तरप्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के आरओ (समीक्षा अधिकारी) और सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले के 'मास्टरमाइंड' हैं।ALSO READ: UPPSC अभ्यर्थियों के बीच घुसे अराजक तत्वों को पुलिस ने लिया हिरासत में
 
प्रवर्तन निदेशालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार उन्होंने और उनके सहयोगियों ने इन परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों को 'लीक' किया तथा निर्धारित तिथि से पहले उम्मीदवारों को ये लीक प्रश्नपत्र उपलब्ध कराकर आपराधिक कमाई की। ईडी ने कहा कि उम्मीदवारों के लिए हरियाणा के मानेसर और मध्यप्रदेश के रीवा में 'रिजार्ट्स' में रुकने की व्यवस्था की गई थी। ईडी ने कहा कि परीक्षा अधिसूचना जारी होने के तुरंत बाद और परीक्षा की तिथि तक/बाद में आरोपियों के बैंक खातों में महत्वपूर्ण धनराशि अंतरण (जमा) और नकद जमा देखी गई।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ यूरोप की सड़कों पर उतरे युवा, सरकारों के खिलाफ बढ़ा आक्रोश

राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, गहलोत-दोतासरा ने भाजपा सरकार को घेरा, CM भजनलाल से मांगा इस्तीफा

सेंसेक्स 2326 अंक उछला, निफ्टी 25800 के पार; एंथ्रोपिक की धमाकेदार एंट्री, जानें कैसा रहेगा अगला हफ्ता

गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 19 साल से ज्यादा की जेल

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

अगला लेख