suvichar

Mathura: बरसाना में राधा जन्मोत्सव के दौरान दम घुटने से 2 श्रद्धालुओं की मौत

Updated: शनिवार, 23 सितम्बर 2023 (14:38 IST)
मथुरा। बरसाना में राधा जन्मोत्सव के मौके पर दौरान 2 श्रद्धालुओं की दम घुटने से मौत हो गई। मौत की सूचना से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। शनिवार की सुबह लाडलीजी मंदिर में भक्तों का सैलाब अभिषेक के लिए उमड़ा हुआ था।
 
मंदिर परिसर में भीड़ के दबाव के चलते प्रयागराज के रहने वाले 60 वर्षीय राजमणि और 1 महिला की दम घुटने से मौत हुई है। इस हादसे पर उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी दु:ख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति शोक संवेदना प्रदान की है।
 
अत्यधिक भीड़ के दबाव में दम घुटा : बरसाने में राधाष्टमी के दौरान लाडलीजी के मंदिर में अभिषेक कार्यक्रम चल रहा था। अभिषेक पूजन के प्रत्यक्ष भागीदार बनने के लिए श्रद्धालु दूर-दूर से आए हुए थे। इसी दौरान प्रयागराज जिले की रहने वाली 60 वर्षीय राजमणि अपने परिवार के साथ आई हुई थीं। लाडली मंदिर की सीढ़ियों पर भीड़ बहुत हो गई जिससे राजमणि का दम घुटने लगा और वे बेहोश हो गईं।
 
आनन-फानन में राजमणि के परिजन उनको लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। एक अन्य जानकारी के मुताबिक सुदामा चौक पर एक बुजुर्ग बेहोश हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालांकि मृतक बुजुर्ग मधुमेह की बीमारी से ग्रस्त थे और उनकी अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

Dabur के शहद, घी और तेल पर बड़ा एक्शन! FSSAI ने ‘100%’ दावे वाले कई प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी

Air India Flight Turbulence : Phuket-Delhi फ्लाइट में अचानक 300 फुट नीचे गिरा विमान, 14 यात्री और क्रू घायल, फ्लाइट में Seat Belt क्यों जरूरी है?

Tata की इलेक्ट्रिक कारों पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, Curvv EV पर 3 लाख से ज्यादा का फायदा

PoK का सच दिखाया तो भड़का पाकिस्तान! 'अल जजीरा' पर कसा शिकंजा, जानिए क्या है PoK की हकीकत

iPhone 16 पर बड़ी डील, 67,900 रुपए वाला फोन 40,612 रुपए में खरीदने का मौका, ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

सभी देखें

MP Politics : दतिया उपचुनाव में हार के बाद BJP का बड़ा एक्शन, पूरी जिला संगठन समिति भंग

मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा का बदला रंग, बेटियां भी उठा रहीं डाक कांवड़, परिवार और भाइयों का मिला साथ

UP News: राजा टोडरमल भूलेख प्रशिक्षण संस्थान बनेगा विश्वविद्यालय, योगी सरकार ने बजट में 10 करोड़ रुपए किए आवंटित

UP Budget 2026-27: योगी सरकार का एक्सप्रेस-वे और निवेश पर बड़ा दांव, गंगा-विंध्य समेत नए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे को मिलेगी रफ्तार

UP News : योगी सरकार का स्वास्थ्य क्षेत्र को बड़ा तोहफा, 2,023 रुपए करोड़ का प्रावधान, 5 मंडलों में खुलेंगे आयुष मेडिकल कॉलेज

अगला लेख