suvichar

यूपी में बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत

Updated: मंगलवार, 26 जुलाई 2022 (16:18 IST)
गाजीपुर। उत्तरप्रदेश के प्रयागराज, गाजीपुर और भदोही जिले में भारी बारिश के बीच बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई। प्रयागराज में बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई, गाजीपुर में बिजली गिरने की घटनाओं में 3 किशोरों सहित 4 लोगों की मौत हो गई। भदौही में 2 लोग मारे गए।
 
प्रयागराज के अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) जगदंबा सिंह ने बताया कि बिजली गिरने से मेजा की 24 वर्षीय सन्नो देवी और 32 वर्षीय प्रतिमा शर्मा, कोरांव में 27 वर्षीय सोनू, बारा में 21 वर्षीय खुशबू और उतरांव में 28 वर्षीय गीता की मौत हो गई थी।
 
गाजीपुर में भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के समस्तीपुर गांव के निवासी अभिषेक सरोज (12), मुकेश सरोज (12), सागर सरोज (14) और आशीष (14) मगई नदी के पास शाम करीब 5 बजे खेल रहे थे। इसी दौरान तेज बारिश शुरू हो गयी जिससे बचने के लिए वे खजूर के पेड़ के नीचे बैठ गए। इसी दौरान तेज आवाज के साथ बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से चारों किशोर झुलस गए।
 
किशोरों को उपचार के लिए जखनिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने अभिषेक, मुकेश और सागर को मृत घोषित कर दिया। वही आशीष की हालत गंभीर होने पर उसे मऊ के चिरैयाकोट स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
एक अन्य घटना में बड़ेसर थाना क्षेत्र के नसीदाबाद गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सोमवार देर शाम खेत में धान की रोपाई कर घर जा रहे किसान अमिन्द्र चौहान (49) की बिजली गिरने से मौत हो गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
 
भदोही जिले में सोमवार शाम को आकाशीय बिजली गिरने से एक बच्चे समेत 2 लोगों की मौत हो गई।

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर गिरेगी अमेरिका की गाज? 100% टैरिफ से देश में महंगे हो सकते हैं पेट्रोल-डीजल!

मक्का पर ड्रोन अटैक, सऊदी अरब ने हवा में मार गिराया हूतियों का Drone, बड़ा खतरा टला

कच्चे तेल में आग लगने से पाकिस्तान का बुरा हाल! पेट्रोल बचाने के लिए लागू हो सकता है 'लॉकडाउन'

वडोदरा में गणेशोत्सव पर पीएम मोदी की अपील का असर: पंडालों की संख्या बढ़कर 1,800 हुई, सुरक्षा और स्वच्छता पर जोर

भारत सस्ते पैकेटबंद खाने पर इतना निर्भर कैसे हुआ

अगला लेख