Daily Horoscope
✕

यूपी में 10 साल की बच्ची की हत्या, परिजनों ने जताई बलात्कार की आशंका

Updated: सोमवार, 8 फ़रवरी 2021 (13:13 IST)
बांदा (उप्र)। उत्तरप्रदेश के बांदा जिले के बबेरू कोतवाली क्षेत्र की पुलिस ने रविवार देर रात को एक खेत से एक 10 साल की बच्ची का शव बरामद किया है। पुलिस के अनुसार बच्ची की हत्या गला दबाकर की गई। मृतका के परिजनों ने बलात्कार या इसके प्रयास के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई है।
 
जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एएसपी) महेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने सोमवार को बताया कि बबेरू कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के एक व्यक्ति ने रविवार देर रात पुलिस को सूचना दी कि उसकी 10 वर्षीय बच्ची की किसी ने गला दबाकर हत्या कर दी है और उसका शव खेत में पड़ा है, तब इस सिलसिले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
ALSO READ: राजस्थान के BJP विधायक के खिलाफ बलात्कार का मामला, शादी का दिया था झांसा
बबेरू कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) भास्कर मिश्रा ने बताया कि बच्ची रविवार शाम अपने खेत में घास काटने गई थी, लेकिन देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की। परिजनों ने बच्ची का शव खेत में पड़ा हुआ पाया जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। एसएचओ ने बताया कि प्रथमदृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि गला दबाकर उसकी हत्या की गई है। परिजनों की शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
 

मिश्रा ने कहा कि अभी तक की गई पूछताछ में बच्ची (मृतका) के परिजनों ने किसी से कोई रंजिश होने की बात नहीं बताई है। हम पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रहे हैं। मृतका के परिजनों ने कहा कि उसके अस्त-व्यस्त कपड़ों से लग रहा है कि हत्या से पहले उसके साथ बलात्कार या बलात्कार की कोशिश की गई होगी, क्योंकि घटनास्थल पर संघर्ष करने के निशान भी हैं। (भाषा)

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

अगला लेख