Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

What is Vatsalya scheme : Budget 2024 में हुआ वात्सल्य स्कीम का ऐलान, जानिए कैसे मिलेगा फायदा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 23 जुलाई 2024 (20:54 IST)
What is Vatsalya scheme in Budget 2024  : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को केंद्रीय बजट पेश किया। इसमें सरकार ने नई पेंशन योजना (NPS) 'वात्सल्य' (What is Vatsalya scheme) की घोषणा की है। योजना के अनुसार माता-पिता और अभिभावक अपने नाबालिग बच्चों के नाम पर इस योजना में निवेश कर सकेंगे। नाबालिग बच्चों के वयस्क होने पर उनके खाते को सामान्य एनपीएस खाते में परिवर्तित कर दिया जाएगा। योजना को युवाओं का वित्तीय भविष्य सुरक्षित बनेगा। 
ALSO READ: EPFO को लेकर बजट में बड़ा ऐलान, 3 योजनाओं से मिलेगा फायदा
क्या है योजना : NPS वात्सल्य योजना की शुरुआत अभी नहीं हुई है। बजट में सिर्फ इसकी घोषणा की गई है। सरकार का कहना है कि जल्द ही योजना को शुरू किया जाएगा। यह योजना नाबलिगों की खातिर होगी। इसमें माता-पिता और अभिभावक बच्चे के नाम पर एनपीएस खाते में निवेश करने के योग्य होंगे। बच्चे के 18 साल पूरे होने पर उसका खाता एक सामान्य एनपीएस खाते में बदल जाएगा। भविष्य में आपके बच्चों को एकमुश्त राशि और पेंशन का लाभ मिलेगा।
 
क्या है NPS : एनपीएस एक टैक्स सेविंग स्कीम है। इस योजना के अनुसार 18 से 60 साल के बीच कोई भी व्यक्ति अपना एनपीएस खाता देश के किसी भी बैंक में खोल सकता है। 60 साल की उम्र के बाद निवेशक को धनराशि का एक हिस्सा मिलता है जबकि दूसरा हिस्सा पेंशन के तौर पर मिलता है। अभी तक कोई भी नाबालिग इस योजना में निवेश नहीं कर सकता था, लेकिन अब वात्सल्य के तहत नाबालिग के नाम पर भी माता-पिता निवेश कर सकेंगे। पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलेपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) एनपीएस को रेगुलेट करती है।
 
सिर्फ सरकारी कर्मचारियों के लिए थी योजना : एनपीएस (NPS) की शुरुआत सबसे पहले सरकारी कर्मचारियों के लिए की गई थी। 2009 में निजी क्षेत्र के कर्मचारियों को भी इसका लाभ दिया गया है। इस योजना में टियर-1 और टियर-2 के तहत निवेश किया जा सकता है। टियर-1 को रिटायरमेंट खाता और टियर-2 को वॉलेंटरी खाता कहा जाता है।
<

केंद्रीय बजट 2024-25 के प्रस्ताव:

एनपीएस-वात्सल्य, नाबालिगों के लिए माता-पिता और अभिभावकों द्वारा योगदान की एक योजना शुरू की जाएगी

???? नाबालिग के वयस्क होने पर योजना को निर्बाध रूप से सामान्य एनपीएस खाते में परिवर्तित किया जा सकता है#Budget2024 #BudgetForViksitBharat pic.twitter.com/gP7sGSk8cM

— Ministry of Finance (@FinMinIndia) July 23, 2024 >
कितना मिलता है फायदा : एनपीएस में खाता खुलवाते हैं तो टियर-1 में 500 रुपए और टियर-2 में 1000 का निवेश करना होता है। एनपीएस एक नियमित निवेश योजना है। इसमें हर वर्ष योगदान आवश्यक है। सेवानिवृत्त होने पर निवेश राशि का 60 प्रतिशत हिस्सा एकमुश्त मिलता है। बाकी बचा 40 प्रतिशत हिस्सा पेंशन स्कीम के तहत मिलता है।

Show comments

अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल क्यों नहीं होंगे मोजतबा, जानिए भारत से कौन-कौन पहुंचा ईरान

एकनाथ शिंदे की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया भर्ती, स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर क्‍या बोले डॉक्टर?

ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, लगा एक और तगड़ा झटका, TMC की प्रदेश अध्‍यक्ष ने दिया इस्‍तीफा

दूसरे देशों में इथेनॉल की वजह से क्यों नहीं होते वाहन खराब?

मणिपुर में महंगाई का बम! पेट्रोल 250, गैस सिलेंडर 5000 रुपए, आखिर ऐसा क्या हुआ?

Gujarat : गांधीनगर-अहमदाबाद एयरपोर्ट मार्ग पर केबल-स्टेड ब्रिज का उद्घाटन, भाट चौराहे पर ट्रैफिक जाम होगा खत्म

UP में अब डिजिटल होगी राजस्व न्याय व्यवस्था, स्कैन कॉपी से होगी सुनवाई, सुरक्षित रहेंगे मूल अभिलेख

Donald Trump : खामेनेई के अंतिम संस्कार पर ट्रंप का विवादित बयान, कहा- 'सब एक जगह थे, लेकिन हमला नहीं किया', हो सकता है कि ये आंसू भी नकली हों

उन्हें पता है बॉस कौन है, नेतन्याहू पर ट्रंप का बड़ा बयान, व्हाइट हाउस में जल्द हो सकती है मुलाकात

गुजरात के साणंद में 7,500 रुपए करोड़ के CG Semi सेमीकंडक्टर प्लांट से उत्पादन शुरू, जापान-मलेशिया को होगा चिप्स निर्यात

अगला लेख