Daily Horoscope
✕

पीएम किसान मानधन योजना : बुजुर्ग किसानों को हर साल मिलते हैं 36,000, जानिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

Updated: बुधवार, 20 अप्रैल 2022 (16:22 IST)
किसानों के लिए केंद्र सरकार कई तरह की योजनाएं चला रही है। इनमें से एक योजना है पीएम किसान मानधन योजना। सरकार ने यह योजना बुजुर्ग किसानों को ध्यान में रखकर बनाई है। इसके तहत, किसानों को हर महीने 3000 की पेंशन दी जाती है। यानी सालभर में किसानों को कुल 36 हजार रुपए दिए जाते हैं।
 
अगर आप किसान मानधन योजना का फायदा लेना चाहते हैं तो आपको जल्द ही इसके लिए रजिस्ट्रेशन करवा लेना चाहिए। अगर आपकी उम्र 18 साल से ज्यादा और 40 साल से कम है तो आप इस योजना से जुड़ सकते हैं।
 
जब किसान की जब उम्र 60 साल से अधिक हो जाती है तब उन्हें हर महीने 3000 रुपए की मासिक पेंशन दी जाती है। इसके लिए किसानों कों पेंशन फंड में हर महीने 55 रुपए से लेकर 200 रुपए तक जमा करवाने होंगे। 18 साल की उम्र वाले किसान को हर महीने 55 रुपए जमा करवाने होंगे और यदि उसकी उम्र 40 की है तो फिर हर महीने 200 रुपए जमा करना होगा।
 
पीएम किसान मानधन योजना के लिए आप ऑफलाइन और ऑनलाइन, दो तरह से रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। यदि आप अपने करीब के कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इसके लिए आपको योजना के लिए वांछित डॉक्युमेंट्स जमा करवाने होंगे।

Show comments

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

राजीव के PM बनने की खबर पर क्‍यों दहशत में आ गई थी सोनि‍या गांधी, बाबरी मस्जिद टूटने पर छलक पड़े थे आंसू, 1992 का दर्द कि‍या बयां

चीन सीमा पर भारत को सामरिक बढ़त, न्योमा एयरबेस पर IAF विमान की सफल लैंडिंग, बना विश्व रिकॉर्ड!

सभी देखें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

अहमदाबाद को मिली ट्रैफिक जाम से मुक्ति की बड़ी सौगात, अमित शाह ने किया 464 करोड़ रुपए के इस्कॉन-सानंद एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

MP में हर साल तैयार होंगे गौ-वंश के 1 लाख भ्रूण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- गौमाता के रोम-रोम से निकलती है दुआ

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

अगला लेख