Hanuman Chalisa

Digital Locker क्या होता है? कैसे बनाएं और क्या मिलता है फायदा

Updated: बुधवार, 31 अगस्त 2022 (18:29 IST)
हर कार्य में डॉक्टूमेंट्‍स की आवश्यकता होती है। इन डॉक्टूमेंट्‍स को रखना एक परेशानी भरा काम है। अगर डॉक्यूमेंट्‍स कहीं खो जाए तो परेशानी बढ़ सकती है। DigiLocker आपकी इस परेशानी को दूर कर सकता है। इसमें आपको अपने डॉक्टूमेंट्‍स कहीं ले जाने की आवश्यकता नहीं होगी और साथ ही इसमें आपके डॉक्टूमेंट्‍स भी सेफ रहेंगे।
 
क्या है Digital Locker
Digital Locker या Digi Locker एक वर्चुअल लॉकर होता है। इसमें आप पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड आदि सुरक्षित कर सकते हैं। इसमें अकाउंट बनाने के लिए आपके पास आधार कार्ड का होना जरूरी होता है। इसमें आप कई तरह के सरकारी प्रमाण पत्र आदि भी स्टोर कर सकते हैं। DigiLocker ऐप को आप आसानी से एंड्रॉइड के Google Play Store से डाउनलोड कर सकते हैं।
DigiLocker में  Account ऐसे बनाएं
सबसे पहले आप सरकार की वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाए।
अब आपको पेज खुलते ही दाईं तरफ sign up का ऑप्शन नजर आएगा, इस पर क्लिक करें। 
अब यहां आपको सारी जरूरी जानकारी जैसे कि नाम, बर्थ डेट, ई-मेल आईडी आदि सबमिट कर अपना बनाया हुआ password डाल दें। 
दिए गए नंबर पर आपको OTP आएगा।
यहां आप OTP और फिंगरप्रिंट दोनों में से किसी भी ऑप्शन का उपयोग कर प्रोसेस पूरी कर सकते हैं।
अब आपको यूजरनेम और password क्रिएट कर आप लॉग इन कर पाएंगे।
 
ऐसे करें DigiLocker में  Document Upload
DigiLocker को लॉग इन करें, यहां आपको पर्सनल अकाउंट में दो सेक्शन मिलेंगे। 
पहले ऑप्शन में आपको सरकारी एजेंसियों द्वारा इश्यूड सर्टिफिकेट, उनके URL लिंक, उनके जारी होने की तारीख और इन्हें शेयर करने का ऑप्शन दिखेगा। 
दूसरे ऑप्शन में आपको जो सर्टिफिकेट अपलोड किए हैं उनकी डिटेल्स और शेयर के साथ ई-साइन का ऑप्शन मिलेगा।
अगर आपको कोई सर्टिफिकेट अपलोड करना है तो आप माई सर्टिफिकेट पर क्लिक करेंग। अपलोड डॉक्यूमेंट पर क्लिक के द्वारा अपने सर्टिफिकेट चुन सकते हैं।
अब आप यहां मांगी गई सारी डिटेल्स भरें। इसी तरह अपने सारे डॉक्यूमेंट डिजिटल लॉकर में सुरक्षित तरीके से अपलोड करें।

Show comments

ये हैं 2026 के Top 7 सबसे प्रैक्टिकल और पैसा वसूल Electric Scooters

सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक RVX, 160KM रेंज, 90kmph टॉप स्पीड और फास्ट चार्जिंग के साथ आई

पेट्रोल-डीजल के दाम कब घटेंगे? केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया पूरा गणित

दिल्ली में आतंकी हमले की साजिश नाकाम, ISI से जुड़े 4 आतंकी गिरफ्तार

PM Modi ने सनाए तकाइची को बताया 'छोटी बहन', भारत-जापान के बीच AI और सेमीकंडक्टर समेत कई बड़े समझौते

सभी देखें

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट ने सोनम की जमानत पर रोक से किया इनकार

पहली ही बारिश में धंसा 12,000 करोड़ का दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे! NHAI ने बताई वजह, अधिकारियों पर बड़ा एक्शन

झारखंड में 4189 करोड़ की लागत से बनेगा सबसे बड़ा अस्पताल, हेमंत सोरेन सरकार ने दी RIMS-2 को मंजूरी

अमरनाथ यात्रा 2026: बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पहला जत्था रवाना, PM मोदी ने श्रद्धालुओं को दिए 5 संकल्प

योगी सरकार का बड़ा तोहफा, लगातार 7वें साल यूपी में नहीं बढ़ेंगी बिजली की दरें

अगला लेख