Hanuman Chalisa

क्या होता है Dearness Allowance? कैसे किया जाता है Calculate

Updated: शनिवार, 25 मार्च 2023 (12:09 IST)
- ईशु शर्मा
 
हाल ही में केंद्र कैबिनेट के फैसले के द्वारा बढ़ती महंगाई को देखते हुए केंद्र सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (dearness allowance) व पेंशनर की महंगाई राहत (Dearness relief) 4% बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही केंद्र कैबिनेट ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों को महंगाई भत्ता और पेंशनरों को महंगाई राहत की अतिरिक्त किस्त जारी करने की भी मंज़ूरी दी है। पर क्या आप भी ये सोच रहे हैं कि महंगाई भत्ता क्या होता है और इसे किस आधार पर कैलकुलेट किया जाता है तो इस आर्टिकल के ज़रिए हम आपको पूरी जानकारी देंगे-
 
क्या होता है महंगाई भत्ता?
महंगाई भत्ता या महंगाई राहत सरकार द्वारा सरकारी कर्मचारियों को जीवन यापन की लागत (cost of living) के रूप में दिया जाता है। महंगाई भत्ता बेसिक सैलरी में शामिल होता है जो मुद्रास्फीति के प्रभाव के अनुसार दिया जाता है। सरकार महंगाई भत्ता ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (All India Consumer Price Index) के द्वारा निर्धारित करती है जो की हर 6 महीने में संशोधित किया जाता है। 
कितने प्रकार का होता है महंगाई भत्ता?
1. Variable Dearness Allowance (VAD): VAD केंद्र सरकार के कर्मचारियों को दिया जाता है जो हर 6 महीने में कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़ों के आधार पर चेंज किया जाता है ताकि बढ़ती मुद्रास्फीति को कम किया जा सके।
 
2. Industrial Dearness Allowance (IDA): IDA सरकार द्वारा पब्लिक सेक्टर के कर्मचारियों को दिया जाता है जो हर 3-4 महीने में कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़ों के द्वारा संशोधित किया जाता है।
 
कैसे कैलकुलेट किया जाता है महंगाई भत्ता?
महंगाई भत्ता केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पब्लिक सेक्टर के कर्मचारियों के अलग अलग कैलकुलेट (calculate) किया जाता है-
 
1. केंद्र सरकार के कर्मचारी के लिए फार्मूला है:-
DA % [(AICPI का औसत (आधार वर्ष 2001= 100) 12 महीने के लिए- 115.76)/115.76] x 100
 
2. पब्लिक सेक्टर के कर्मचारी के लिए फार्मूला है:-
DA % [(AICPI का औसत (आधार वर्ष 2001 = 100) 3 महीने के लिए - 126.33)/126.33] x 100 
 
यहां AICPI का मतलब है All India Consumer Price Index.

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख