dharma sangrah

Cashless Treatment Scheme : क्या है सरकार की कैशलेस ट्रीटमेंट स्कीम, कितने दिनों तक मिलेगा लाभ, किन दुर्घटनाओं में मिलेगा लाभ

Updated: शुक्रवार, 9 जनवरी 2026 (17:46 IST)
what is Cashless Treatment Scheme :  तमाम नियम और कायदों के बाद भी देश में हर साल करीब 5 लाख सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। इनमें करीब 1.8 लाख लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है। किसी की जान समय पर इलाज न मिलने के कारण जाती है। अगर समय पर उन्हें इलाज मिल जाए तो उनकी जिंदगी बच जाती। कई बार पैसों को लेकर भी परेशानी आती है। अब समस्या के इलाज के लिए केंद्र सरकार कैशलेस इलाज की योजना शुरू करने वाली है। हालांकि इसके पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत हो चुकी है। लेकिन अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसकी आधिकारिक शुरुआत करेंगे। यह जानकारी केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दी।
ALSO READ: मुफ्त इलाज से लेकर फ्री हेलमेट तक 2026 से ये 5 बड़े नियम सड़क पर आपके सफर को बनाएंगे आसान
कितनी राशि और कितने दिनों तक लाभ 
सड़क परिवहन मंत्रालय की 'सड़क दुर्घटना पीड़ितों की कैशलेस उपचार योजना, 2025' के तहत प्रत्येक पीड़ित को दुर्घटना की तारीख से अधिकतम 7 दिनों की अवधि के लिए प्रति दुर्घटना 1.5 लाख रुपए तक का नकद-रहित इलाज प्रदान किया जाएगा। 
पायलट प्रोजेक्ट के रूप में कब लागू हुई योजना
सड़क परिवहन मंत्रालय ने 14 मार्च, 2024 को चंडीगढ़ में सड़क दुर्घटना पीड़ितों को नकद-रहित उपचार उपलब्ध कराने के लिए एक पायलट परियोजना शुरू की थी। बाद में इस पायलट प्रोजेक्ट को 6 राज्यों तक कर दिया गया था। मार्च, 2024 में पायलट परियोजना शुरू होने के बाद से अब तक आए कैशलेस उपचार अनुरोधों में से करीब 20 प्रतिशत मामलों को अस्वीकार किया गया है। गडकरी ने लोकसभा में एक लिखित उत्तर में जानकारी दी थी कि 6,833 उपचार अनुरोधों में से 5,480 पीड़ित पात्र पाए गए, जबकि शेष मामलों को पुलिस द्वारा खारिज कर दिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि मोटर वाहन दुर्घटना कोष के तहत अब तक 73,88,848 रुपए की राशि वितरित की जा चुकी है।   
 
किन दुर्घटनाओं पर लागू होगी योजना
यह स्कीम किसी भी श्रेणी की सड़क पर मोटर वाहन के उपयोग से होने वाली सभी सड़क दुर्घटनाओं पर लागू होगी। मोटर वाहन के उपयोग से होने वाली किसी भी सड़क दुर्घटना का शिकार व्यक्ति इस योजना के प्रावधानों के अनुरूप 'कैशलेस' इलाज का पात्र होगा। कैशलेस उपचार मिलने से सड़क दुर्घटना में घायल होने वाले लोगों को समय पर आसानी से इलाज मिल सकेगा और उनकी जिंदगी बच सकेगी। Edited by: Sudhir Sharma

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

बिहार NDA में UCC पर घमासान, अमित शाह के दावे के बाद JDU में असंतोष

गुरुग्राम में फीमेल बाइकर को टक्कर मारने वाली कार निकली आर्मी जवान की, बोला- दोस्त का भाई गाड़ी लेकर भागा

Disha Salian case: 6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

थोक महंगाई 9.92% के पार, जानें आपकी जेब और रसोई के बजट पर क्या पड़ेगा असर

अगला लेख