sundarkand

Ratlam : कोरोनाकाल में बंद की गई सुविधा रेलवे ने फिर की शुरू, यात्रियों को मिलेगा यह फायदा

Updated: मंगलवार, 14 सितम्बर 2021 (21:29 IST)
रतलाम। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल पर चलने वाली सीमित संख्‍या में अनारक्षित गाड़ियों के लिए मासिक सीजन टिकट की बिक्री पुन: शुरू कर दी है।

कोरोना संक्रमण के कम होने एवं मंडल पर परिचालित की जाने वाली गाड़ियों की संख्‍या में बढ़ोतरी के बाद रतलाम मंडल पर यात्रियों की मांग को ध्‍यान में रखते हुए सीमित संख्‍या में अनारक्षित गाड़ियों में मासिक सीजन टिकट की बिक्री पुन: आरंभ किया जा रहा है।

रतलाम मंडल पर चलने वाली कुल 8 अनारक्षित गाडि़यों में 15 सितम्‍बर, 2021 से मासिक सीजन टिकट का उपयोग किया जा सकता है। 
इन गाड़ियों में शुरू हुआ सीजन 
रतलाम- दाहोद-रतलाम स्‍पेशल मेमू
उज्‍जैन-इंदौर-उज्‍जैन स्‍पेशल पैसेंजर 
रतलाम -डॉ अम्‍बेडकर नगर- रतलाम स्‍पेशल डेमू 
उज्‍जैन -रतलाम -उज्‍जैन स्‍पेशल मेमू 
इन गाड़ियों के अलावा अन्‍य किसी गाड़ी में मासिक सीजन टिकट के साथ यात्रा करते पाए जाने पर उन्‍हें बिना टिकट माना जाएगा। यात्रीगण यात्रा के दौरान कोविड-19 नियमों का अवश्‍य पालन करें।
 
रेलवे बोर्ड के निर्णय के मुताबिक लॉकडाउन के पूर्व वैसे यात्रियों जिनका मासिक सीजन टिकट 23 मार्च, 2020 के बाद जितने दिनों के लिए वैध था, 15 सितम्‍बर, 2021 से शेष बचे दिनों के लिए पुराने मासिक सीजन टिकट को यात्रा हेतु वैध किया जाएगा। यात्रीगण यूटीएस काउंटर पर जाकर शेष दिनों के लिए वैधता अवधि बढ़वा सकते हैं।

Show comments

EPFO में बड़ा बदलाव, ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई वेतन सीमा, कर्मचारियों को कितना फायदा, कितना नुकसान

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

अरब सागर में भारतीय वॉरशिप से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत का कड़ा एक्शन

Dominos में चूहे, Subway में वेज-नॉनवेज एक साथ, Pizza Hut और KFC में गड़बड़ी, जांच में दिखा नाम बड़े दर्शन खोटे

UPI पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव! जानिए कितना लगेगा MDR और किसे मिलेगी राहत

सभी देखें

दिशा सालियान को न जानता था न कभी मिला, CBI FIR के बाद आदित्य ठाकरे का विरोधियों पर बड़ा हमला

UPI Payment पर नया चार्ज, किन लोगों को देना होगा MDR और किसके लिए रहेगा फ्री? सरकार ने दी पूरी जानकारी

अनंत अंबानी ने पूरा किया वादा, तिरुमला को मिलीं 25 इलेक्ट्रिक बसें; श्रद्धालुओं का सफर होगा आसान

माफिया की तरह खत्म हुआ इंसेफेलाइटिस, गोरखपुर में बोले CM योगी

मुख्यमंत्री योगी की बड़ी सौगात, पंचायत सहायकों के मानदेय में 50 फीसदी की बढ़ोतरी

अगला लेख