dharma sangrah
✕

Aadhaar Card से जुड़े हर सवाल का जवाब देगा UIDAI, 4 राज्यों के लिए शुरू हुई नई सुविधा

Updated: बुधवार, 17 मार्च 2021 (18:40 IST)
हर भारतीय नागरिक के Aadhaar Card जरूरी है। हर कार्य में यह आवश्यक होता है।  यूआईडीएआई (UIDAI) यानी यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया आधार कार्ड से जुड़ी हर परेशानी के हल के लिए नई सुविधाएं शुरू करता है।

UIDAI ने ऐसी एक सुविधा शुरू की है जिससे आप घर बैठे आसानी से आधार कार्ड से जुड़े सभी सवालों के जवाब हासिल कर सकते हैं। UIDAI ने चार राज्यों में आधार कार्ड का फेसबुक पेज शुरू किया है। आधार कार्ड धारकों की सुविधा हेतु यूआईडीएआई ने चार राज्यों, दिल्ली, मध्यप्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड में फेसबुक पेज की शुरुआत की है।

इस पेज से आधार कार्ड से संबंधित प्रश्नों का जवाब प्राप्त करने के लिए संदेश भेजा जा सकता है। इस फेसबुक पेज का रीजनल ऑफिस दिल्ली रहेगा। इस संबंध में यूआईडीएआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से भी जानकारी दी है। इससे पहले यह फेसबुक पेज चंड़ीगढ़, पंजाब, जम्मू और कश्मीर, हरियाणा, लद्दाख व हिमाचल प्रदेश में भी शुरू किया जा चुका है।
<

#AadhaarROsOnFacebook
To get direct answers to your queries related to #Delhi, #MadhyaPradesh,#Rajasthan & #Uttarakhand regions, message us on our Facebook page. Follow Aadhaar RO Delhi page https://t.co/JRepB6JxCr #askaadhaar #aadhaarcare #aadhaartwitter #aadhaarsupport pic.twitter.com/nypyiDrQdc

— Aadhaar (@UIDAI) March 15, 2021 >
ऐसे मिलेगा जवाब : यूआईडीएआई के फेसबुक पेज पर जाने के लिए https://facebook.com/Aadhaar-RO-Delhi-103164305146104 पर क्लिक करना होगा।

आधार से जुड़ी कोई भी जानकारी या फिर इससे संबंधित किसी प्रश्न का जवाब चाहिए जैसे आधार कार्ड में मोबाइल नंबर, ओटीपी या कोई अन्य जानकारी तो आप इस फेसबुक पेज पर जा सकते हैं। यूआईडीएआई की तरफ से हर सवाल का जवाब दिया जाएगा।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख