शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. काम की बात
  4. UIDAI discontinues Aadhar Validation Letter and Aadhar Reprint facility till next order
Written By
Last Updated : सोमवार, 27 जून 2022 (12:59 IST)

UIDAI ने AADHAR अपडेट से जुड़ी 2 सेवाएं की बंद, आप पर पड़ सकता है असर...

UIDAI ने की आधार अपडेट से जुड़ी दो सेवाएं की बंद, आप पर पड़ सकता है असर UIDAI discontinues Aadhar Validation Letter and Aadhar Reprint facility till next order - UIDAI discontinues Aadhar Validation Letter and Aadhar Reprint facility till next order
नई दिल्ली। Aadhar Card आज के समय का बड़ा ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है। स्कूल-कॉलेज, बैंकिंग, सरकारी दफ्तर आदि से जुड़े कार्यों के लिए आधार कार्ड की जरूरत पड़ती ही है। इसी तरह Aadhar Card में हमारे द्वारा दी गई जानकारी का पूरी तरह अपडेट होना भी जरूरी है। Aadhar Card Updation की प्रक्रिया में UIDAI समय-समय पर बदलाव करता रहता है। हाल ही में UIDAI ने आधार कार्ड से जुड़ी दो सेवाओं को अंतिम आदेश तक के लिए बंद कर दिया है। इसका असर लगभग सभी आधार कार्ड धारकों पर पड़ेगा। 
 
Address Validation Letter से आधार अपडेट बंद
अगले आदेश तक आधार कार्ड धारक Address Validation Letter से अपने आधार कार्ड में पता अपडेट नहीं करवा पाएंगे। पढ़ाई या कामकाज के सिलसिले में दूसरे शहरों में किराए पर रहने वाले लोग इस प्रक्रिया से अपना एड्रेस आसानी से अपडेट करा पाते थे। लेकिन, UIDAI ने अनिश्चित काल के लिए अपनी वेबसाइट से Address Validation Letter से पता अपडेट कराने का ऑप्शन हटा लिया है।

UIDAI ने जानकारी देते हुए कहा कि Address Validation Letter की सुविधा आगामी आदेश तक के लिए बंद कर दी गई है। अभी के लिए ग्राहक इस लिंक में दी गई सूची में से किसी भी वैलिड एड्रेस प्रूफ के जरिए अड्रेस अपडेट करा सकते हैं।
अब केवल PVC Card प्रिंट किए जाएंगे:
 Address Validation Letter सुविधा के अलावा UIDAI ने Aadhaar Card Reprint की सेवा भी अस्थायी रूप से बंद कर दी है। अब UIDAI धारकों को लंबे कार्ड की जगह PVC के कार्ड जारी करता है, जिन्हें साथ रखना आसान होता है। ये कार्ड डेबिट कार्ड की तरह होते हैं, जिन्हें आसानी से पर्स या पॉकेट में रखा जा सकता है।

कुछ दिनों पहले एक ट्विटर यूजर ने इस सवाल को UIDAI से ट्वीट के माध्यम से पूछा था। जिस पर Aadhaar Help Centre ने री-ट्वीट करते हुए लिखा था कि अब  Aadhaar Card Reprint की सुविधा को बंद कर दिया गया है। इसके अलावा आप PVC Card को ऑनलाइन आर्डर कर सकते हैं, या E-Aadhaar का प्रिंट-आउट निकालकर भी अपने पास रख सकते हैं।  
 
इन दोनों महत्वपूर्ण सेवाओं के अनिश्चित काल के लिए बंद होने का असर कई आधार कार्ड धारकों पर पड़ सकता है। बहरहाल, UIDAI ने अपनी जानकारी में यह नहीं बताया है कि इन सेवाओं को पुनः कब शुरू किया जाएगा। 
ये भी पढ़ें
बौने हो सकते हैं इंसान, मौसम परिवर्तन को लेकर चौंकाने वाला खुलासा...