Hanuman Chalisa

IRCTC का नया तत्काल टिकट रूल, अब यात्रियों को एक दिन पहले मिलेगा कन्फर्म टिकट का अपडेट

Written By WD Feature Desk
Updated: बुधवार, 11 जून 2025 (16:51 IST)
Tatkal Ticket Rules: भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) के तत्काल टिकट सिस्टम में बड़ा बदलाव किया है। अब यात्रियों को ट्रेन चलने से एक दिन पहले ही यह जानकारी मिल जाएगी कि उनका तत्काल टिकट कन्फर्म हुआ है या नहीं। इससे पहले तक यह अपडेट ट्रेन प्रस्थान के 4 घंटे पहले तक मिलती थी, जिससे यात्रियों को सफर की योजना बनाने में परेशानी होती थी। इस बदलाव के पीछे मुख्य उद्देश्य है, यात्रियों को पहले से यात्रा की तैयारी और वैकल्पिक व्यवस्था के लिए पर्याप्त समय देना।
 
तत्काल टिकट चार्ट अब 24 घंटे पहले होगा जारी
रेलवे ने बीकानेर डिवीजन में इस पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत कर दी है। इसमें तय किया गया है कि ट्रेन के प्रस्थान से 24 घंटे पहले ही आरक्षण चार्ट तैयार कर दिया जाएगा। यह नियम फिलहाल सीमित रूट्स और ट्रेनों पर लागू किया गया है, लेकिन इसके परिणामों को देखकर इसे पूरे देश में लागू किया जा सकता है। इस फैसले से उन यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी, जिनकी टिकट वेटिंग में होती है और अंतिम समय तक उन्हें यात्रा की पुष्टि नहीं हो पाती थी।
 
यात्रियों को मिलने वाले फायदे
इस नए नियम से यात्रियों को कई लाभ मिलेंगे:
योजना बनाने में आसानी – एक दिन पहले टिकट की स्थिति जानने से आप वैकल्पिक यात्रा जैसे बस, टैक्सी या फ्लाइट की बुकिंग कर सकते हैं।
तनाव में कमी – अंतिम समय की अनिश्चितता खत्म होगी और यात्रा से पहले मानसिक शांति मिलेगी।
कॉर्पोरेट यात्रियों को राहत – समय के पाबंद यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा क्योंकि वे पहले से मीटिंग या इवेंट की तैयारी कर पाएंगे।
 
आधार वेरिफिकेशन हुआ जरूरी
IRCTC ने यह भी निर्देश दिया है कि तत्काल टिकट बुकिंग के दौरान अब आधार कार्ड का वेरिफिकेशन अनिवार्य होगा। पहले 10 मिनट की बुकिंग विंडो सिर्फ उन यात्रियों के लिए खुलती है, जिन्होंने IRCTC प्रोफाइल में आधार कार्ड को लिंक किया है। माना जा रहा है की यह नियम टिकट एजेंटों और बॉट्स की अवैध बुकिंग पर लगाम कसने के लिए लाया गया है।
 
IRCTC पोर्टल से तत्काल टिकट कैसे करें बुक?
तत्काल टिकट बुक करने के लिए सबसे पहले आपको IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट (www.irctc.co.in) पर जाना होगा और अपने यूज़र आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करना होगा। लॉगिन के बाद अपनी यात्रा से जुड़ी जरूरी जानकारी जैसे यात्रा की तारीख, प्रस्थान और गंतव्य स्टेशन (From - To) और क्लास (श्रेणी) का चयन करें।
 
अब 'Quota' सेक्शन में 'Tatkal' विकल्प चुनें। इसके बाद ट्रेन की उपलब्ध लिस्ट स्क्रीन पर दिखाई देगी। यहां से आप अपनी पसंद की ट्रेन और क्लास को सेलेक्ट करें और 'Book Now' बटन पर क्लिक करें। अगले चरण में यात्री की डिटेल भरें जैसे नाम, उम्र, लिंग, सीट की प्राथमिकता और मोबाइल नंबर। फिर कैप्चा कोड दर्ज करें और 'Continue' बटन पर क्लिक करें।
 
अब आप पेमेंट पेज पर पहुंचेंगे जहां से उपयुक्त भुगतान विकल्प चुनें और ‘Pay & Book’ बटन पर क्लिक करके अपनी बुकिंग को पूरा करें। बुकिंग सफल होने के बाद, आपको SMS और ईमेल के माध्यम से टिकट कंफर्मेशन की सूचना भेजी जाती है।
 
ध्यान दें कि AC क्लास के Tatkal टिकट सुबह 10:00 बजे और Non-AC क्लास के टिकट सुबह 11:00 बजे से बुक किए जा सकते हैं। Tatkal बुकिंग यात्रा की तारीख से एक दिन पहले शुरू होती है। उदाहरण के तौर पर, अगर आपकी यात्रा 5 तारीख को है, तो Tatkal टिकट की बुकिंग 4 तारीख को खुलेगी।
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Dabur के शहद, घी और तेल पर बड़ा एक्शन! FSSAI ने ‘100%’ दावे वाले कई प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी

Air India Flight Turbulence : Phuket-Delhi फ्लाइट में अचानक 300 फुट नीचे गिरा विमान, 14 यात्री और क्रू घायल, फ्लाइट में Seat Belt क्यों जरूरी है?

Tata की इलेक्ट्रिक कारों पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, Curvv EV पर 3 लाख से ज्यादा का फायदा

PoK का सच दिखाया तो भड़का पाकिस्तान! 'अल जजीरा' पर कसा शिकंजा, जानिए क्या है PoK की हकीकत

iPhone 16 पर बड़ी डील, 67,900 रुपए वाला फोन 40,612 रुपए में खरीदने का मौका, ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

Red Sea Attack: यमन के पास भारतीय झंडे वाले जहाज पर हमला, 13 भारतीयों समेत सभी 14 क्रू सदस्य सुरक्षित

MP Politics : दतिया उपचुनाव में हार के बाद BJP का बड़ा एक्शन, पूरी जिला संगठन समिति भंग

मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा का बदला रंग, बेटियां भी उठा रहीं डाक कांवड़, परिवार और भाइयों का मिला साथ

UP News: राजा टोडरमल भूलेख प्रशिक्षण संस्थान बनेगा विश्वविद्यालय, योगी सरकार ने बजट में 10 करोड़ रुपए किए आवंटित

UP Budget 2026-27: योगी सरकार का एक्सप्रेस-वे और निवेश पर बड़ा दांव, गंगा-विंध्य समेत नए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे को मिलेगी रफ्तार

अगला लेख