Hanuman Chalisa

Aadhar Card के गलत इस्तेमाल से ऐसे बचें, घर बैठे 2 मिनट में इस तरह से करें चेक

Updated: बुधवार, 27 अप्रैल 2022 (23:02 IST)
Aadhaar Card हर भारतीय नागरिक की पहचान है। आज के समय आधार कार्ड बहुत आवश्यक डॉक्यूमेंट बन गया है। आज चाहे कोई सरकारी काम हो या प्राइवेट सभी के लिए आधार कार्ड की आवश्यकता होती है। आधार कार्ड में हमारी व्यक्तिगत जानकारी होती है। आधार कार्ड की सुरक्षा भी आवश्यक है। कहीं आपके आधार कार्ड का लोग कहीं गलत उपयोग तो नहीं कर रहे, आपको यह भी चेक करते रहना होगा। आधार जारी करने वाली संस्था UIDAI ने प्रावधान भी दे रखा है।  यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) की ऑफिशियल साइट पर आप ऑनलाइन घर बैठे ये जांच सकते हैं कि आपके आधार नंबर का कब और कहां उपयोग हुआ है। इसके लिए आपसे कोई चार्ज भी नहीं लिया जाता है।  
 
अपनाएं यह प्रक्रिया
सबसे पहले आधार की वेबसाइट या इस लिंक uidai.gov.in पर जाएं।
यहां Aadhaar Services के नीचे की तरफ Aadhaar Authentication History का ऑप्शन मिलेगा। इस पर क्लिक करें।
यहां आपको आधार नंबर और दिखाई दे रहे सिक्योरिटी कोड को डालकर Send OTP पर जाना होगा।
इसके बाद आधार से लिंक रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर वैरिफिकेशन के लिए एक OTP आएगा. यह OTP डालकर Submit पर जाना होगा। 
इसके बाद आपको ऑथेंटिकेशन टाइप और डेट रेंज और OTP के साथ मांगी गई सभी जानकारियों को भरना होगा।  
Verify OTP पर क्लिक करने के बाद ही आपके सामने लिस्ट आ जाएगी, इसमें बीते छह माह में आधार का उपयोग कब और कहां हुआ, इसकी सूचना होगी। 
 
यहां कर सकते हैं शिकायत : रिकॉर्ड देखने पर य​दि आपको लगता है कि आधार कार्ड का गलत उपयोग हुआ है तो आप तुरंत इसकी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। आप टोल फ्री नंबर 1947 पर कॉल या help@uidai.gov.in पर ईमेल कर शिकायत को दर्ज करा सकते हैं या फिर uidai.gov.in/file-complaint लिंक पर ऑनलाइन शिकायत भी कर सकेंगे।

Show comments

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

IMD Rain Alert : गुजरात और महाराष्ट्र में रेड अलर्ट, 23 जुलाई को भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, किन राज्यों के लिए IMD ने जारी की चेतावनी

CJI बोले- वीडियो देखने का वक्त नहीं, हमारा समय बर्बाद न करें, CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इंकार

CM योगी के नेतृत्व में गोरखपुर की बदली तस्वीर, फोरलेन सड़कें, फ्लाईओवर और रेल ओवरब्रिज से आसान हुआ सफर

योगी सरकार की योजना से बदली किस्मत, डेयरी से सालाना हो रही 20 लाख की कमाई

रेलवे पर भड़कीं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, पत्र लिखा और कहा- इंदौर को अनाथ समझ लिया क्‍या?

अगला लेख