Hanuman Chalisa
✕

5 दिन की तेजी के बाद पेट्रोल-डीजल के दामों में आई स्थिरता, जानिए 4 महानगरों में क्या रहे भाव

Updated: बुधवार, 25 नवंबर 2020 (08:57 IST)
नई दिल्ली। तेल विपणन कंपनियों ने लगातार 5 दिन पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाने के बाद दोनों ईंधनों की कीमत में बुधवार कोई बदलाव नहीं किया। इससे पहले 5 दिनों में डीजल 95 और पेट्रोल 53 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोमवार को 2 प्रतिशत से अधिक महंगा होने के बाद मंगलवार को भी कच्चा तेल अंतरराष्ट्रीय मजबूत रहा। मार्च के बाद पहली बार इसके भाव 47 डॉलर प्रति बैरल के पास पहुंचे हैं।
 
कोरोनावायरस के लिए वैक्सीन की अच्छी खबरों के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल के दामों में मजबूती देखी गई। 20 नवंबर को 48 दिनों तक लगातार स्थिर रहने के बाद दोनों ईंधनों के दामों में पहली बार बढ़ोतरी हुई थी।
 
दिल्ली में पेट्रोल 81.59 रुपए जबकि डीजल 71.41 रुपए प्रति लीटर और वाणिज्यिक नगरी मुंबई में पेट्रोल 88.29 रुपए प्रति लीटर और डीजल 77.90 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर रहे। कोलकाता में पेट्रोल 83.15 रुपए प्रति लीटर और डीजल 74.98 रुपए प्रति लीटर पर टिका रहा। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 84.64 रुपए प्रति लीटर और डीजल 76.88 रुपए प्रति लीटर रही। (वार्ता)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख