biodatamaker
✕

SBI का बड़ा फैसला, होम लोन की दरों में 0.30% तक छूट, नहीं लगेगी प्रोसेसिंग फीस

Updated: शुक्रवार, 8 जनवरी 2021 (15:49 IST)
मुंबई। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने शुक्रवार को होम लोन की दरों पर 0.30 प्रतिशत तक छूट देने और प्रोसेसिंग फीस को पूरी तरह माफ करने की घोषणा की।
 
बैंक द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि होम लोन पर नई ब्याज दरें सिबिल स्कोर से जुड़ी हुई हैं और 30 लाख रुपए तक के ऋण के लिए 6.80 प्रतिशत से शुरू हैं, जबकि 30 लाख रुपए से अधिक के ऋण के लिए ब्याज दर 6.95 प्रतिशत से शुरू होगी। महिला कर्जदारों को 0.05 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट मिलेगी।
 
घर खरीदारों को आकर्षक रियायत देने के मकसद से, देश के सबसे बड़े ऋणदाता एसबीआई ने आवास ऋण पर 30 बीपीएस (0.30 प्रतिशत) की छूट और प्रोसेसिंग फीस पर 100 प्रतिशत छूट देने की घोषणा की है।
 
बैंक ने कहा कि 5 करोड़ रुपए तक के ऋण के लिए 8 महानगरों में 0.30 प्रतिशत तक की ब्याज रियायत भी उपलब्ध है। ग्राहक योनो ऐप के माध्यम से घर बैठे आसानी से आवेदन कर सकते हैं और 0.05 प्रतिशत की अतिरिक्त ब्याज राहत पा सकते हैं।
 
बैंक के प्रबंध निदेशक (खुदरा और डिजिटल बैंकिंग) सीएस सेट्टी ने कहा, 'हमें मार्च 2021 तक अपने संभावित आवास ऋण ग्राहकों के लिए छूट बढ़ाने की खुशी है।' (भाषा)

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

'संत रविदास नगर भदोही' से दलित-राजभर दोनों को संदेश, मुख्यमंत्री योगी ने एक नाम में जोड़ी 2 विरासत

CEC के खिलाफ दिल्ली में AAP का मार्च, सौरभ भारद्वाज हिरासत में, वायरल वीडियो पर भड़के केजरीवाल

इंडिया कारपेट एक्सपो : उत्तर प्रदेश का निर्यात 10 वर्ष में ढाई गुना बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा

अगला लेख