suvichar
✕

बदलने वाला है ATM से नकद निकालने का नियम, SBI ने भेजा ग्राहकों को मैसेज

Updated: गुरुवार, 17 सितम्बर 2020 (19:02 IST)
ATM में धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों को देखते हुए देश के सबसे बड़े सार्वजनिक बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने बड़ा कदम उठाया है। एसबीआई ने OTP बेस्ड एटीएम कैश विदड्रॉल सुविधा को 24×7 लागू करने का फैसला किया है। 18 सितंबर से यह सुविधा देशभर के एसबीआई एटीएम पर लागू हो जाएगी। एसबीआई ने अपने ग्राहकों को मोबाइल पर मैसेज भेजकर नए नियम की जानकारी भी दी है।
ALSO READ: भूल जाइए डेबिट कार्ड, अब घड़ी से कर सकेंगे पेमेंट, SBI की खास सुविधा
बैंक ने 1 जनवरी से ओटीपी का यह नियम लागू किया था। एसबीआई के एटीएम से 10 हजार रुपए या इससे अधिक की रकम निकालने पर दिन में भी ओटीपी की जरूरत होगी।

इससे पहले तक रात में 8 बजे से सुबह 8 बजे 10 हजार रुपए या इससे अधिक राशि निकालने पर ही ओटीपी की जरूरत होती थी। अब 18 सितंबर से अगर आप 10 हजार या इससे ज्यादा पैसे एटीएम से निकालते हैं तो अब आपके पास कार्ड एंटर करने और अमाउंट डालने के बाद बैंक की तरफ से रजिस्टर्ड मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा। इस ओटीपी को डेबिट कार्ड की पिन के साथ डालना होगा, तभी आप एसबीआई के एटीएम से पैसे निकाल पाएंगे।
ALSO READ: SBI में वेकेंसियां, होगी 14000 कर्मियों की भर्ती
बैंक ने कहा कि 24x7 ओटीपी-आधारित कैश विड्रॉल की सुविधा से सुरक्षा स्तर को और ज्यादा मजबूती मिलेगा। दिनभर इस सुविधा को लागू करने से एसबीआई डेबिट कार्डधारक धोखेबाजों, अनधिकृत निकासी, कार्ड स्कीमिंग, कार्ड क्लोनिंग और इसी प्रकार के अन्य जोखिमों से बचा जा सकेगा।

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बड़ी सौगात, 3.69 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों के खातों में ट्रांसफर किया 30 करोड़ से ज्यादा बोनस

पहली बीवी पायल से तलाक के बाद सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला ने निधि राजदान से की दूसरी शादी, सोशल मीडिया पर किया ऐलान

मोदी, शाह के इशारे पर चल रहा चुनाव आयोग, जन महाभियोग कार्यक्रम में खरगे का CEC ज्ञानेश पर बड़ा हमला

‘सीमा पर उल्लंघन हुआ है’ : चीन की घुसपैठ पर अरुणाचल के CM पेमा खांडू का बड़ा खुलासा : China-India LAC Standoff

किरेन रिजिजू ने कांग्रेस से पूछे 5 तीखे सवाल, बोले- 2014 और 2024 की हार पर क्या जवाब है?

अगला लेख