dharma sangrah
✕

IPL 2020 : IPL कमेंटरी में पर्दापण करेंगे दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर जेपी डुमिनी

Updated: गुरुवार, 17 सितम्बर 2020 (18:55 IST)
नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के ऑलराउंडर जेपी डुमिनी (JP Duminy) इंडियन प्रीमियर लीग 2020 (IPL 2020) की कमेंटरी की दुनिया में पर्दापण करने जा रहे हैं और ऐसे में अपनी नई जिम्मेदारी को लेकर वह काफी उत्सुक हैं।
 
डुमिनी ने स्टार स्पोर्ट्‍स के विशेषज्ञों से बातचीत में कहा, आईपीएल क्रिकेट लीग में शिखर पर देखा जाता रहा है जहां क्रिकेट के सितारों का इस सबसे बड़े मंच पर जमावड़ा होता हैं। मैं आईपीएल के लिए कमेंट्री की दुनिया में अपनी शुरुआत को लेकर काफी रोमांचित हूं और मुझे उम्मीद है कि मेरे अनुभव और खेल की बारीकियों से दर्शकों और प्रशंसकों को मैचों के विश्लेषण करने और खेलों का आनंद लेने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
 
उन्होंने कहा, मैं मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच शुरुआती मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं क्योंकि मुझे उम्मीद है कि दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा। मुझे यकीन है कि दुनिया भर में सीएसके और धोनी के प्रशंसक उन्हें मैदान पर वापसी करते देखने के लिए काफी उत्सुक होंगे। (वार्ता) 

Show comments

सभी देखें

भारत समेत किन देशों में माइक्रोसॉफ्ट हुआ ठप्‍प, कौन-कौनसी सर्व‍िस नहीं कर रही काम?

दिल्ली बनी दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, लाहौर को पछाड़ा

राहुल गांधी ने पीएम मोदी को दी 'वन-ऑन-वन' बहस की चुनौती, बोले—मेरा फोन टैप हो रहा है, सारे सबूत अंदर मौजूद

मुंबई के रेलवे स्टेशनों पर गूंजे छठ के भोजपुरी गीत, क्यों मचा सियासी बवाल?

गुजरात समेत 13 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी; 11 दिसंबर तक सुधार का मौका

अगला लेख